फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Checking of school vehicles 55 thousand fine

Indore News: स्कूली वाहनों की चेकिंग, तीन गाड़ियां जब्त, 55 हजार जुर्माना

Tue, 26 Nov 2024 04:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 26 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत तीन स्कूली वाहन बिना दस्तावेज़ और क्षमता से अधिक बच्चों के साथ पाए गए।

विज्ञापन
Checking of school vehicles 55 thousand fine
स्कूली वाहनों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के उड़नदस्ते द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है, जिसमें वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बच्चों और पेरेंट्स से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाये गए जिन्हें जब्त किया गया। इन वाहनों में बच्चे भी क्षमता से अधिक थे। इन पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed