फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Changes were made in the pitch four days before the match, the five-day match ended in two and a half days

Indore News: मैच के चार दिन पहले किए थेे पिच में बदलाव, पांच दिन का मैच सवा दो दिन में खत्म

Fri, 03 Mar 2023 08:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Mar 2023 08:31 PM IST
सार

 चाहेे टेस्ट हो या वन डे, होलकर स्टेडियम का इतिहास रहा है कि हमेेशा यहा हाई स्कोरिंग मैच हुए है, लेकिन  भारत और आस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच मेें टीम प्रबंधन की मंशा के अनुसार तैयार  पिच के कारण मैच सवा दो दिन मे खत्म हो गया।

विज्ञापन
Changes were made in the pitch four days before the match, the five-day match ended in two and a half days
होलकर स्टेेडियम के पिच पर उठ रहे सवाल। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर मेें अभी तक तीन टेस्ट मैच हो चुका है और यह पहला मौका है जब भारतीय टीम इंदौर में कोई टेस्ट मैच हारी है। इसके लिए पिच को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल जल्दबाजी में पिच पर किया गया बदलाव भारी पड़ा। मैच शुरू होने के चार दिन पहले ही पिच मेें बदलाव शुरू किए थे और जिस दिन भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे, तो पिच की नमी के कारण स्पीनरों को मदद मिली और मैैच शुरू होने के एक घंटे के भीतर आधी टीम पाॅवेलियन लौट गई थी। इंदौर के खेेलप्रेमियों को उम्मीद थी कि पांच दिन तक टेस्ट मैच देखने को मिलेगा, लेकिन खराब पिच के कारण मैच सवा दो दिन मेें ही सिमट गया।

विज्ञापन

चाहेे टेस्ट हो या वन डे, होलकर स्टेडियम का इतिहास रहा है कि हमेेशा यहा हाई स्कोरिंग मैच हुए है, लेकिन भारत और आस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच मेें टीम प्रबंधन की मंशा के अनुसार इस तरह का पिच तैयार किया गया कि पहले दिन से ही गेेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद टर्न लेने लगी और भारतीय टीम पिच पर लड़खड़ाती नजर आई। बीसीसीआई ने एक माह पहले ही इंदौर में टेस्ट मैच खेेले जाने की घोषणा की थी। तब स्टेडियम में लाल मिट्टी का पिच तैयार किया जाने लगा था।

विज्ञापन

पहले दो टेस्ट मैच के बाद अचानक पिच में बदलाव करने की कवायद शुरू हुई और पिच को ढंका जाने लगा। सूत्रों के अनुसार पिच में दानेदार काली मिट्टी और हल्की रेत का इस्तेमाल किया गया, लेकिन उसे सेटल होने में समय चाहिए था। मैच शुरू होने के पहले ही दिन स्पीनरों को अच्छा टर्न मिला और जल्दी जल्दी विकेट गिरे। पिच को लेकर हो रही किरकिरी के मामले में एमपीसीए पदाधिकारियों का कहना है कि पिच बीसीसीआई के निर्देश पर बोर्ड केे क्यूरेटर की निगरानी मेें ही तैयार होते हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और नागपुर मेें भी जल्दी खत्म हुए मैच

इंदौर केे होलकर स्टेडियम का नए सिरे से पिच तैयार करने में दिल्ली और नागपुर स्टेेडियम मेें बने पिच की होड़ की गई। इसी वजह से खेल बिगड़ा। दिल्ली और नागपुर में खेला गया मैच तीन-तीन दिन मेें खत्म हो गया था, जबकि इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच सवा दो दिन मेें ही खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed