{"_id":"64e59f061739e525980824b5","slug":"chandrayaan-3-live-landing-celebration-indore-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए इंदौर के खजराना में हवन, राजवाड़ा पर जुटेंगे एक लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए इंदौर के खजराना में हवन, राजवाड़ा पर जुटेंगे एक लाख लोग
Wed, 23 Aug 2023 11:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:44 AM IST
सार
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इंदौर समेत देशभर के मंदिरों में पूजन हो रहा है। खजराना मंदिर में विशेष हवन हुआ। राजवाड़ा पर शाम को विशेष आयोजन होगा, जहां एक लाख लोग जुटेंगे।
विज्ञापन
खजराना मंदिर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हवन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत बुधवार को अंतरिक्ष में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के लिए इंदौर में उत्साह है। खजराना समेत प्रमुख मंदिरों में सुबह पूजन हुआ। शाम को छह बजे होने वाली लैंडिंग से जुड़े सीधे प्रसारण की व्यवस्था राजवाड़ा पर की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद मौजूद रहेंगे। एक लाख लोगों के राजवाड़ा पर जश्न मनाने की संभावना है।
विज्ञापन
इंदौर में चंद्रयान 3 के लिए जबरदस्त उत्साह है। लोग सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश पोस्ट कर रहे हैं। कई जगहों पर सफलता के लिए पोस्टर-बैनर तक लगे हैं। शहर में पांच बजे से राजवाड़ा पर विशेष सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। एक लाख से अधिक लोग एक साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर कर रहे कार्यक्रम की तैयारी
राजवाड़ा पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद कर रहे हैं। उनकी टीम ने शहर के सभी प्रमुख संगठनों और संस्थाओं से निवेदन किया है कि वे शाम को पांच बजे राजवाड़ा पर आएं और भारत के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनें।
खजराना मंदिर में 21 ब्राह्मणों ने किया हवन
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में 21 ब्राह्मणों ने बुधवार सुबह हवन-पूजन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में 21 ब्राह्मणों ने भगवान गणेश जी से प्रार्थना करके गणेश अथर्वशीर्ष से हवन-पूजन किया। भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई।
शहर में कई जगह लगे पोस्टर-बैनर
शहर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कई जगह बैनर-पोस्टर लगे हैं। इंदौर शहर अपनी खास बातों के लिए पहचाना जाता है। इसमें सबसे महत्पवूर्ण है भारत के लिए यादगार दिन। जब भी भारत कोई बड़ा मैच जीतता है या फिर कोई बड़ी सफलता हासिल करता है तो राजवाड़ा पर शहरवासी इकट्ठा होते हैं और जश्न मनाते हैं।
