Indore News:इंदौर में विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक शुरू, चंपक राय,मिंलिद परांडे पहुंचे
विश्व हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय स्तर की बैठक की पांच दिवसीय बैठक की शुरुआत गुरुवार से हुई। बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपक राय, वीएचपी के महामंत्री मिलिंद परांडे पहुंच चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिन्दू परिषद की पांच दिवसीय बैठक बायपास पर अग्रसेन भवन मेें शुरू हुई। भवन के आसपास के मैरेज गार्डनों में पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। पहले दिन अलग- अलग प्रांतो मेें परिषद की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। अब अगले चार दिन बैठक में अयोध्या राम मंदिर निर्माण, धर्मांतरण,गौरक्षा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। शुक्रवार को बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय,वीएचपी के महामंत्री मिलिंद पराड़े के उद्भोदन भी होंगे। वीएचपी से जुड़े अनुशांगिक संगठन बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी भी बैठक मेें शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे है।बैठक मेें राष्ट्रीय व प्रांत स्तर के 300 से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेने इंदौर आए है।
घर वापसी करने वालों को दिल खोलकर स्वागत करें
परिषद में शामिल होने आए पदाधिकारियों का राजवाड़ा सम्मान किया गया। इस मौके पर वीएचपी के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि क्रिश्चन, मुसलमान वापस हिन्दू समाज को अपनाना चाहता है, लेकिन उन्हें शंका रहती है कि हिन्दू समाज उन्हें स्वीकारेंगा या नहीं। दक्षिण अमेरिका में लाखों ईसाई हिन्दू धर्म में लौटे है। जो लोग भय, प्रलोभन, छल से हिन्दू धर्म को छोड़कर गए, यदि वे फिर अपने धर्म मेें लौटना चाहते है तो उनका स्वागत हिन्दू समाज को दिल खोलकर करना चाहिए। कुछ वर्षों पहले राजस्थान में कई परिवारों ने घर वापसी की थी तो राजपूत समाज उनके साथ रोटी बेटी का रिश्ते के लिए राजी हो गया था।
13 साल पहले मिली थी मालवा प्रांत को मेजबानी
वीएचपी की वार्षिक बैठक अलग-अलग शहरों में होती है। वीएचपी के मालवा प्रांत को 13 साल पहले इस तरह की बैठक की मेजबानी का मौका मिला था। तब भी तीन दिनों तक पदाधिकारी इंदौर में रुके थे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
