{"_id":"65844d9e15da7c38010d8566","slug":"cat-result-2023-live-updates-common-admission-test-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT Result 2023 Live Updates: कैट का रिजल्ट आया, इस वेबसाइट पर चेक करें, देखें टॉपर्स की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT Result 2023 Live Updates: कैट का रिजल्ट आया, इस वेबसाइट पर चेक करें, देखें टॉपर्स की सूची
Thu, 21 Dec 2023 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:06 PM IST
सार
Common Admission Test (CAT) का रिजल्ट आ गया है। इंदौर में चार हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। कई छात्र देश की शीर्ष सूची में स्थान बनाने में भी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
CAT Result 2023 में इंदौर के टापर्स।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 Common Admission Test (CAT) 2023 का रिजल्ट आ चुका है। CAT Result 2023 Live Updates के लिए छात्र iimcat.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा 26 नवंबर को तीन स्लॉट में हुई। देशभर के तीन लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हुए। इंदौर के लगभग चार हजार से ज्यादा छात्रों ने यह परीक्षा दी। कैट के माध्यम से देश के 21 आईआईएम और आईआईएफटी जैसे अन्य कई संस्थानों में प्रवेश मिलता है। कैट का रिजल्ट परसेंटाइल स्कोर के रूप में आता है। इसके स्कोर के बेस पर सभी आईआईएम छात्रों को इंटरव्यू के लिए अपने मापंदडों के हिसाब से बुलाते हैं। 99.5 परसेंटाइल पर देश के शीर्ष पांच आईआईएम में बुलाने की संभावना रहती है। बाकी के सभी आईआईएम में 97 से ऊपर परसेंटाइल पर बुलाने की संभावना रहती है। अगला स्टेप इंटरव्यू और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट होता है। अगले 10 से 15 दिन में इंटरव्यू कॉल की लिस्ट आने लगेगी।
इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें
सीएच एजमेकर के डायरेक्टर और को फाउंडर आकाश सेठिया ने बताया कि अब छात्र इंटरव्यू की तैयारी शुरू करेंगे। इसके लिए ग्रेजुएशन के विषयों की एकेडमिक तैयारी करना चाहिए। इसके साथ देश दुनिया के जरूरी विषयों पर जानकारियां जुटाकर रखें। कुछ पर्सनल प्रश्न भी तैयार करें जैसे कि आप क्यों एमबीए करना चाहते हैं, आईआईएम ही क्यों आना चाहते हैं, आपके जीवन का लक्ष्य क्या है आदि। इसके साथ मॉक इंटरव्यू की भी प्रैक्टिस करें। इंटरव्यू में अप्रत्याशित परिस्थितियों में संभालने में और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राइटिंग एबिलिटी टेस्ट के लिए करें खास तैयारी
राइटिंग एबिलिटी टेस्ट के लिए सधा हुआ लेकिन लज्जतदार लिखना आना चाहिए। इस विधा में भी प्रैक्टिस और एनालिसीस से दक्षता हासिल की जा सकती है। ये टेस्ट लेखक की एक्स्प्रेशन, प्रीसिशन और स्टाइल का आकलन करता है। पिछले कुछ समय से ये टेस्ट सक्सेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।
इंदौर के छात्र देश की शीर्ष सूची में शामिल
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के छह छात्र 99 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हासिल कर चुके हैं।
हुसैन महूवाला - 99.90
कार्तिक देवपुरा - 99.68
आदित्य राठी - 99.83
देबांशी बंसल - 99.61
आदित्य बावस्कर - 99.32
गौतम छाजेड़ - 99.27
कारपोरेट काउंसलिंग में जाना चाहते हैं हुसैन
हुसैन महूवाला इंदौर के रहने वाले हैं और उनके पिता अब्बास महूवाला भी कैट की कोचिंग में शिक्षक हैं। हुसैन के 99.90 परसेंटाइल आए हैं और वे सिटी टापर हैं। उनकी माता का नाम फातिमा महूवाला है। हुसैन ने इंदौर के एमएसबी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और सेज से ग्रेजुएशन किया है। अभी वह छात्रों की काउंसलिंग करते हैं लेकिन भविष्य में उन्हें कारपोरेट कंसल्टेंसी में जाना है।
सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता
कार्तिक देवपुरा शहर में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें 99.68 परसेंटाइल आए हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही यह सफलता हासिल की है। कार्तिक ने बताया कि उन्होंने शिशुकुंज से स्कूल शिक्षा प्राप्त की और यूएस से ग्रेजुएशन किया। उनके पिता अखिलेश और माता संगीता देवपुरा हैं। एमबीए के बाद वे इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में जाना चाहते हैं।
आईआईएम में जाने के लिए की दिनरात मेहनत
शहर में तीसरे स्थान पर आदित्य राठी आए हैं जिनके 99.83 परसेंटाइल आए हैं। उनके पिता पंकज राठी ने बताया कि आदित्य ने शिशुकुंज स्कूल से शिक्षा प्राप्त की औऱ इसके बाद अहमदाबाद से एमबीए किया। वह आईआईएम में जाना चाहता था इसलिए उसने इसके लिए दिनरात मेहनत की। उनकी मां वीणा राठी हैं।