{"_id":"649817828dd89ac1f5032445","slug":"car-overturned-on-indore-bypass-youth-dead-two-companions-serious-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर बायपास पर पलटी कार, युवक की मौत, युवती व एक साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर बायपास पर पलटी कार, युवक की मौत, युवती व एक साथी गंभीर
Sun, 25 Jun 2023 04:01 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:01 PM IST
सार
रविवार सुबह चार बजे कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। उसमें 22वर्षीय विनय पिता मुकेश निवासी गुरुनानक काॅलोनी की मौत हो गई। कार विनय ही चला रहा था, जबकि उसका दोस्त यश और रितिका पिता अनिल निवासी सिलिकाॅन सिटी गंभर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इंदौर बायपाार पर दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडिया क्षेत्र में बायपास पर सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में बैठा उसका दोस्त और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज स्पीड होने के कारण युवक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार चार बार पलटी खा गई।
विज्ञापन
घटना रविवार सुबह चार बजे हुई। हादसे में कार में 22 वर्षीय विनय पिता मुकेश निवासी गुरुनानक काॅलोनी की मौत हो गई। कार विनय ही चला रहा था, जबकि उसका दोस्त यश और रितिका पिता अनिल निवासी सिलिकाॅन सिटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों राऊ की तरफ जा रहे थे। वे कहां से आ रहे थे, इसका पता नहीं चला। युवकों के नशे में होने की बात भी सामने आई है, फिलहाल पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। यश और रितिका के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
युवती को फोन लगाती रही मां
सिलिकाॅन सिटी निवासी रितिका की मां अंजलि ने देर रात तक घर नहीं लौटने पर रितिका को फोन किया, उसने कहा कि वे एक घंटे में लौट आएंगे। बाद में अंजलि ने फिर काॅल लगाए, लेकिन रितिका से बात नहीं हो पाई। सुबह हादसे होने की खबर पता चली तो परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विनय और यश घर आए थे और रितिका को अपने साथ ले गए थे। उन्होंने कहा था कि वे एक घंटे में लौट आएंगे।
ब्यूटी पार्लर चलाती है युवती
रितिका ब्यूटी पार्लर संचालिका है, जबकि यश की फुटवियर की दुकान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
