आईसीएआई के सीए परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। इंदौर सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए मौसम राठी ने बताया कि इंदौर के निखिल जैन को आल इंडिया रैंक 22 और अमी जैन को आल इंडिया रैंक 34 लगी है। इंदौर से सीए फाइनल में दोनों ग्रुप में 610 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 69 ने दोनों ग्रुप पास किए तथा 130 ने एक ग्रुप पास किया। सिर्फ पहले ग्रुप में 492 ने परीक्षा दी थी जिसमें 53 पास हुए।
दूसरे ग्रुप में 662 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 306 पास हुए। इस तरह इंदौर से सीए फाइनल मे कुल 1764 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 558 को सफलता मिली। पूरे देश से 13340 सीए बने जबकि इंदौर सीए करीब 180 नए सीए बने। नेशनल लेवल पर दोनों ग्रुप पास करने का प्रतिशत 8.33 रहा जबकि इंदौर का प्रतिशत 11.31 रहा। वहीं कोई भी एक ग्रुप पास करने का प्रतिशत नेशनल लेवल पर करीब 22% रहा जबकि इंदौर में 31% रहा, इंदौर से ग्रुप 2 पास करने वालों का प्रतिशत 46 रहा।
2 of 2
निखिल जैन को आल इंडिया रैंक 22 मिली।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम
इंटरमीडिएट में इंदौर से दो ऑल इंडिया रैंक आई। इंदौर से 634 विद्यार्थी परीक्षा में दोनों ग्रुप के लिए बैठे थे जिसमें से 78 दोनो ग्रुप पास हुए और 128 ने कोई भी एक ग्रुप पास किया। पहले ग्रुप के लिए 687 एवं दूसरे ग्रुप के लिए 693 ने परीक्षा दी थी जिसमें से पहला ग्रुप 112 एवं दूसरा ग्रुप 251 ने पास किया।
ऑल इंडिया रैंकर - इंटरमीडिएट
सिटी टॉप 5
निखिल जैन (AIR 22) 628/800
अमी जैन (AIR 34) 614/800
केशव गुप्ता 597/800
वृन्दा मुछाल 584/800
वृद्धि जैन 577/800