फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Khargone Accident in Last One Year Passengers Death Know RTO Responsibility

Indore Accident: एक साल में छह भीषण बस हादसे, कई लोगों की मौत, फिर भी नहीं जागे नेता और अधिकारी

Tue, 09 May 2023 03:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 May 2023 03:36 PM IST
सार

Khargone Bus Accident: बस हादसों की वजह तलाशने और सुधार करने में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सुस्त रवैया, लगातार जा रही लोगों की जान

विज्ञापन
Indore Khargone Accident in Last One Year Passengers Death Know RTO Responsibility
खलघाट पर 12 लोगों की मौत हो गई थी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक साल के अंदर इंदौर से आने जाने वाली बसों में छह भीषण हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं और कई अभी तक इस दर्द से उबर नहीं पाए हैं। इसके बावजूद नेता और अधिकारियों की नींद नहीं खुली है। बस संचालकों की मनमानी जारी है। 
विज्ञापन


जुलाई 2022 में सबसे भीषण हादसा हुआ था। इसमें खलघाट पर 12 लोगों की मौत हो गई थी। खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसगां 50 फीट ऊंचे ब्रिज से यह बस नदी में गिर गई थी। नदी में पानी नहीं था। बताया गया था कि मां शरदा ट्रेवल्स की यह बस तेज गति से जा रही थी इसी वजह से हादसा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खलघाट हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी।
विज्ञापन


दिसंबर 2022 में ही इंदौर इच्छापुर हाईवे पर सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों ही बसों के अगले हिस्से चकनाचूर हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2023 में भी एक हादसा हुआ जिसमें बस मनावर से इंदौर आ रही थी। बताया गया था कि उसकी रफ्तार बहुत तेज थी और बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी थी। आग की चपेट में आने से पास खड़ा एक मल्टी एक्सेल ट्रक भी जल गया। 

मार्च 2023 में तेज रफ्तार बस नाले में पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इंदौर से खंडवा जाते समय इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस नाले में पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और 38 यात्री घायल हुए। इंदौर से निकली बस खंडवा जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस सिमरोल भैरव घाट पर पहुंची थी जहां बस का शॉफ्ट टूटने से वह सीधे नाले में जा गिरी। बस में सवार यात्री सुनील मालाकार ने बताया था कि बस जब सिमरोल भैरव घाट पर पहुंची तो उसका शॉफ्ट टूट गया। हमने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी।

मार्च 2023 में ही इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। सागर की निवार घाटी में हुए हादसे में 22 यात्री घायल हुए थे। मृतकों में दो भाई भी थे। यह स्लीपर बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी। चारों छतरपुर के रहने वाले थे।


एक महीने पहले अप्रैल 2023 में जबलपुर से इंदौर आ रही बस देवास के सोनकच्छ में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। इसमें 50 यात्री थे। हादसा इंदौर-भोपाल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ था और हादसे में 9 लोग घायल हुए। इस हादसे के लिए बताया गया था कि बस की गति अधिक थी इसलिए नियंत्रित नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed