{"_id":"661b5f413233a4fe3202b815","slug":"burning-car-road-accident-indore-news-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burning Car: इंदौर में बायपास पर आग का गोला बनी कार, ड्राइवर के कूदते ही हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burning Car: इंदौर में बायपास पर आग का गोला बनी कार, ड्राइवर के कूदते ही हुआ धमाका
Sun, 14 Apr 2024 10:14 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:14 AM IST
सार
कार मालिक ने बताया कि कार पिछले कुछ दिन से गर्म हो रही थी। अचानक ही आग लग गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बायपास पर चलती कार में आग लग गई। देवगुराड़िया के आगे डी मार्ट के पास शनिवार रात यह हादसा हुआ। ड्राइवर के अलावा कार में और कोई नहीं था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया। कार चला रहे 50 वर्षीय व्यक्ति जैसे ही बाहर निकले कार में धमाका हो गया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना करीब सवा आठ बजे की है।
ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रूज में आगे बोनट के यहां से धुआं निकल रहा था। कार MP 09 DM 9279 के कार चालक ने गाड़ी साइड में की और बाहर निकलने की कोशिश की। जैसे ही वो बाहर निकले आग ने कार को चपेट में ले लिया। कार मालिक ने अपने बेटे सचिन को तुरंत फोन किया। आग लगते ही सचिन ने पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही डायल 100 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। आग की वजह से सड़क पर अन्य वाहन चालकों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया।
गर्म हो रही थी कार
सचिन ठाकुर ने बताया कि कार 2014 मॉडल है। हमने अभी इसकी सर्विसिंग करवाई थी लेकिन पिछले एक-दो दिन से गाड़ी बहुत गर्म हो रही थी। इस वजह से मैंने पिता को मना भी किया था। वे बाल बाल बच गए।