फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bulldozer ran at Saddam's house who killed a young man in a dispute over overtake

Indore:ओवरटेक के विवाद में युवक की हत्या करने वाले गुंडे सद्दाम के मकान पर चला बुलडोजर

Mon, 21 Aug 2023 05:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

इंदौर के कनाडिया बायपास पर हत्या की वारदात 13 अगस्त को हुई थी।महू के व्यवसायी दीपक सौंधिया और उसके भाई राजकुमार पर सद्दाम ने चाकू से हमला कर दिया था। एक दिन बाद दीपक की मौत हो गई थी। दीपक ललितपुर से शादी कर इंदौर लौट रहा था।

विज्ञापन
Bulldozer ran at Saddam's house who killed a young man in a dispute over overtake
प्रशासन ने तोड़ा हत्यारे का मकान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में कार ओवरटेक के मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने गुंडे सद्दाम खान का मकान सोमवार सुबह प्रशासन ने तोड़ दिया। अफसर उसके पिपलियाहाना स्थित मकान पर बुलडोजर लेकर पहुंचे। घर का सामान निकलवाया और फिर दो घंटे में मकान खंडहर में तब्दील हो गया। हत्या के आरोप में जेल में बंद सद्दाम पर कई थानों में केस दर्ज है। एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस विवाद में भी पिछले साल उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। सद्दाम के और  भी मकान अफसरों की जानकारी में है। दो तीन दिन में उन्हें भी तोड़ा जा सकता है। सोमवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी।

विज्ञापन

पब से नशा कर लौट रहे गुंडे ने मारे थे दो भाईयों को चाकू

इंदौर के कनाडिया बायपास पर हत्या की वारदात 13 अगस्त को हुई थी।महू के व्यवसायी दीपक सौंधिया और उसके भाई राजकुमार पर सद्दाम ने चाकू से हमला कर दिया था। एक दिन बाद दीपक की मौत हो गई थी। दीपक ललितपुर से शादी कर इंदौर लौट रहा था। तभी सद्दाम और उसके साथियों ने ओवरटेक के विवाद में हमला कर दिया था। सद्दाम अपने साथी के साथ पब से शराब पीकर लौट रहा था। उनके साथ एक युवती भी थी।

विज्ञापन

वारदात के 24 घंटे तक तो पुलिस आरोपियों का पता ही नहीं लगा पाई थी। दीपक की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का हुलिया मिलने के बाद पुलिस सद्दाम तक पहुंची। पुलिस ने सद्दाम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी तो उनके हाथ और पैर भी टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed