फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Brother arrested in minor disabled rape case, revealed after DNA report

Indore News: नाबालिग दिव्यांग का रेप उसके ही भाई ने किया था, डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा, किया गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Apr 2023 07:00 PM IST
सार

विजय नगर थाना क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्था में फरवरी माह में मानसिक विक्षिप्त नाबालिग किशोरी ने पेट दुखने की शिकायत की। डाक्टरों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

विज्ञापन
Brother arrested in minor disabled rape case, revealed after DNA report
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के अनुभूति विजन सेवा संस्थान में नाबालिंग दिव्यांग किशोरी के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद किशोरी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने ही दुष्कर्म किया था। इस केस में पुलिस ने सेवा संस्थान के स्टाॅफ, परिवार के लोगों सहित 11 लोगों के डीएनए सैम्पल लिए थे। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मानसिक विक्षिप्त लड़की के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दो माह पहले मानसिक विक्षिप्त के पेट में पांच माह के गर्भ का पता चलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर किशोरी का गर्भपात भी कराया जा चुका है।

विज्ञापन

विजय नगर थाना क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्था में फरवरी माह में यह मामला सामने आया था। डॉक्टरों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने 17 फरवरी को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। हाईकोर्ट ने नाबालिग का गर्भपात कराने की अनुमति भी दी थी। पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। पुलिस ने किशोरी के परिवार, भाई और अन्य सदस्यों से पूछताछ की थी। इसके बाद भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई थी। इसके बाद पुलिस ने डीएनए करवाया था। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। यह खुलासा हुआ कि किशोरी के भाई ने ही रेप किया था।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed