{"_id":"6409c08ff2775af0e90d2a03","slug":"broken-hanuman-bhagwan-mandir-murti-in-indore-hindu-muslim-issue-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हनुमान प्रतिमा खंडित, संदिग्ध को पकड़ा, बोला- चार लोग टोपी में आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हनुमान प्रतिमा खंडित, संदिग्ध को पकड़ा, बोला- चार लोग टोपी में आए थे
Thu, 09 Mar 2023 04:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 09 Mar 2023 04:48 PM IST
सार
पुलिस ने कहा अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं, संदिग्ध नशे में था, होश में आने पर फिर बयान लिए जाएंगे
विज्ञापन
भंवरकुआं थाने में संदिग्ध युवक पार्षद मनीष मामा के सामने हाथ जोड़ने लगा। पुलिस ने बताया वह नशे में है
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पालदा इलाके में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने से माहौल गरमा गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। उसका कहना है कि टोपी में चार लोग आए थे। जब घटना हुई तब मैं तो वहां पर सामान जमा रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि संदिग्ध नशे में था। वह बार बार बयान बदल रहा है। होश में आने के बाद वापस उससे पूछताछ की जाएगी। दूसरी तरफ हिंदू कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है।
एसीपी और भंवरकुआ थाना टीआई घटनास्थल पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एक संदिग्ध युवक को लेकर थाने पहुंचे। इनके साथ पार्षद मनीष शर्मा मामा भी थे। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की और उस पर केस दर्ज किया।
पार्षद के साथ पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि युवक ने तेजाजी चौक के यहां खेड़ापति हनुमान मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति खंडित किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने जब आरोपी को पकड़ा तब वह वहां से हनुमान चालीसा की पुस्तकें भी लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके सामने चार युवकों ने मंदिर में तोडफ़ोड़ की और वहां से भाग गए। सभी ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी। मैं तो वहां पर बिखरी हुई किताबें और बिखरा हुआ सामान जमा रहा था और लोगों ने मुझे पकड़ लिया।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों ने दी चेतावनी
भंवरकुआ थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने यहां पर युवक के वर्ग विशेष का होने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसीपी दिषेश अग्रवाल ने उन्हें समझाकर भेजा। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नशे में था। इसलिए वह बार-बार बयान बदल रहा था। अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। होश में आने के बाद उसके परिवार की जानकारी और पहचान के दस्तावेज जुटाए जाएंगे।
मूर्तियां खंडित करने की पांचवी घटना
इलाके में मूर्तियों को खंडित कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनके इलाके में पांचवी घटना है। भाजपा पार्षद मनीष मामा ने बताया कि पहले भी इस मामले में पुलिस अफसरों के साथ प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कुछ दिन पहले नेमावर रोड पर भी आजाद नगर इलाके में इस तरह की घटना हो चुकी है।