Indore News: नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बालक की मौत, निर्माण एजेंसी पर एफआईआर होगी
अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बालक की मौत पर शोक व्यक्त किया है और एलएनटी कंपनी के अफसरों पर प्रकरण दर्ज कराने के निेर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस मामले में लापरवाही बरती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बारिश ने नगर निगम के कामों की पोल खोल कर रख दी। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों को अफसरों ने नहीं भरवाया और एक पांच साल के बच्चे को इसकी कीमत जान देकर गंवाना पड़ी। घटना इदरीस नगर की है। पांच वर्षीय वंश पिता विजय घर के सामने खेल रहा था और वह घर के बाहर खोदे गए गड्ढे में गिर गया।
चार फुट से ज्यादा गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। परिजनों का ध्यान भी गड्ढे पर नहीं गया। जब काफी देर तक वंश घर में नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसकी लाश नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिली।
कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश
इस घटना के बाद नगर निगम के अफसर भी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर गड्ढे को कवर किया। अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बालक की मौत पर शोक व्यक्त किया है और एलएनटी कंपनी के अफसरों पर प्रकरण दर्ज कराने के निेर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस मामले में लापरवाही बरती है।इससे पहले लसुडिया क्षेत्र मेें नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो चुका है, लेकिन अफसरों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
नेहरु नगर में 40 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरा
नेहरु नगर में हाऊसिंग बोर्ड की 40 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। इस हादसे में तल मंजिल पर रहने वाला परिवार बाल-बाल बच गया। छज्जे के गिरने से शेड भी नष्ट हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व पार्षद चंदू शिंदे मौके पर पहुंचे और अफसरों को बुलवाकर बचे खतरनाक हिस्से को हटवाया।
