{"_id":"651a6b7d5e6350f26c08b643","slug":"blood-donation-for-thalassemia-childrens-ngo-sanstha-anand-hai-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए एक मंच पर जुटे सैकड़ों सेवाभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए एक मंच पर जुटे सैकड़ों सेवाभावी
Mon, 02 Oct 2023 12:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:34 PM IST
सार
संस्था "आनंद है" के द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान में मध्यप्रदेश के कई जिलों ने की हिस्सेदारी, कई कलाकार, जनप्रतिनिधि और समूहों ने की सहभागिता
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए मध्यप्रदेश के सैकड़ों सेवाभावियों ने रक्तदान अभियान चलाया। दावा किया गया कि यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर रहा।
संस्था आनंद है मां लीलादेवी सोसाइटी की संस्थापक पलक आनंद नरवरिया ने बताया कि रविवार को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें इंदौर के साथ ही मध्यप्रदेश के कई शहरों जैसे महू, उज्जैन, देवास, भोपाल, सागर ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इन शहरों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रत्येक शहरों की समाज सेवी संस्थाओं एवं संगठनों ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया से भी लोगों को जोड़ा
इंदौर के मशहूर कामेडियन रंजीत भिया इंदौरी ने इसके प्रचार का दायित्व निभाया। वे एक सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा। उनके साथ इंदौर के कई सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी यहां पहुंचे और लोगों से रक्तदान की अपील की।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने दिल जीता
इंदौर के गांधी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था आनंद है की संस्थापक पलक नरवरिया ने बताया की थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को बचाने के लिए यह प्रयास किया गया है। समय - समय पर इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं जिससे बच्चों और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध होता रहे। इसके साथ ही जरूरतमंदों को चिकित्सा, भोजन, शिक्षा, वस्त्र और भी कई समाजसेवी कार्यों के लिये हमारी संस्था कार्य करती रहती है। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। कई वरिष्ठ राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, कलाकारों ने उपस्थित होकर सबका मनोबल बढ़ाया। कई कलाकारों एवं दिव्यांग बच्चों ने डांस, गीत एवं संगीत की अनोखी प्रस्तुती देकर सबका मन मोह लिया।