{"_id":"6597f74c0a3a08df63053fcd","slug":"bk-shivani-motivational-quotes-and-speech-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BK Shivani: बार बार अच्छे विचार दोहराने से बढ़ती है आत्मा की इम्यूनिटी पॉवर - ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BK Shivani: बार बार अच्छे विचार दोहराने से बढ़ती है आत्मा की इम्यूनिटी पॉवर - ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी
Fri, 05 Jan 2024 06:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:04 PM IST
सार
ब्रह्माकुमारीज एवं जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ BK Shivani के कार्यक्रम का आयोजन, कड़कड़ाती ठंड में भी भरा रहा खेल प्रशाल।
विज्ञापन
बीके शिवानी का स्वागत करत इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारे मन की शुभ दुआओं युक्त सोच-विचार प्रणाली सकारात्मक ऊर्जा बन जाती है। दुआ अर्थात् मेरी सोच दूसरों के लिए सफलता की कामना प्राप्त कराने की हो। आप स्वस्थ हों, निरोगी हों, बहुत अच्छे हों जैसे उच्च सकारात्मक प्रकम्पन्न के सोच ही दुआ हैं। इससे हमारी आत्मा की शक्ति बढ़ेगी तो विपरीत परिस्थिति भी परिवर्तित हो जाएगी, असंभव भी संभव हो जाएगा। दुआएं हमारे कार्मिक अकाउंट को व्यर्थ के बोझ से मुक्त रखती हैं। अच्छी सोच रखने से दुआएं हमारी आत्मा की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाती हैं। दुआओं के बैंक बैलेंस में वृद्धि करने की सहज विधि है- दृढ़ता से शुभ संकल्पों को मन में बार-बार पुनरावृत्ति करना। प्रख्यात आध्यात्मिक अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी BK Shivani ने आज अभय खेल प्रशाल में ‘दुआओं का बैंक बैलेन्स’ विषय पर ब्रह्माकुमारीज एवं जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिव्य उद्बोधन देते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में लोगों से खचाखच भरे सभागार में उन्होंने कहा कि मेरी सोच दुआएं देने की है तो परिस्थितियां भी बदल जाती हैं तथा सब अच्छे हैं, सब अच्छे हैं - यह मन में विचार लाते-लाते मेरी खुद की स्थिति श्रेष्ठ बन जाती है।
इंदौर शहर की स्वच्छता के क्षेत्र में देश में हर बार प्रथम नंबर आने की प्रशंसा करते हुए शिवानी दीदी ने कहा कि यहां के लोगों ने स्वच्छता को संस्कार और संस्कृति के रूप में अपना लिया है। अब शहर की स्वच्छता के साथ-साथ लोगों के मन की मैल को भी दुआएं देकर स्वच्छ बनाना है। उन्होंने इंदौर शहरवासियों से आह्वान किया कि न सिर्फ इंदौर को ही स्वच्छ बनाना है बल्कि दुआएं देना है कि अन्य शहर भी स्वच्छता को अपनाएं। इस प्रकार हमारा भारत देश स्वच्छ शहरों वाला देश बनेगा और फिर विश्व स्वर्णिम बनेगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी., नगर निगम कमिश्रनर हर्षिका सिंह ने तथा जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों हितेन्द्र मेहता, प्रियंका जैन ने स्वागत किया तथा रेखा जैन ने सम्मान-पत्र का वाचन कर भेंट किया।