फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bjp vikas yatra crime minister tulsiram silawat

Indore News: भाजपा की रैली में मंत्री तुलसीराम सिलावट के समर्थक पर चलाई गोली

Tue, 21 Mar 2023 01:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

विकास यात्रा के दौरान हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
 

विज्ञापन
bjp vikas yatra crime minister tulsiram silawat
गोली चलाने का मामला सामने आया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुरानी दुश्मनी में एक व्यक्ति ने मंत्री समर्थक पर गोली चला दी। हालांकि गोली ईंट में जाकर लगी जिससे वह बच गया। जिस पर हमला हुआ वह खुद भी भाजपा नेता है। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फरियादी संजय पुत्र बालमुकुंद शर्मा निवासी कनाड़िया पर यह हमला हुआ। संजय भाजपा सरकार में मंत्री तुलसीराम सिलावट के समर्थक हैं। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात की है। जनसंपर्क यात्रा के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ उपड़ीनाथा, हिंगोनिया, झलारिया होते हुए कनाड़िया गांव के चौराहा पर पहुंचा। यात्रा समाप्त होने के बाद वह दोस्त देवेंद्र मंडलोई, रोहित ठाकुर, विपिन जागीरदार और अजय शर्मा के साथ घर जाने लगा। जैसे ही सब भगतसिंह चौक तक पहुंचे तो वहां आरोपी विजय आ गया। उसके हाथ में पिस्टल थी। आते ही उसने मुझ पर निशाना लगा कर गोली चला दी। मैं अचानक दूर हट गया और गोली एक ईंट में जाकर लगी। घटना के बाद मैंने विजय निवासी टिटावद सांवेर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक आरोपित को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। गोली क्यों चलाई और पिस्टल कहां छुपाई यह पूछा जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या विजय का कोई पुराना भी आपराधिक मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed