{"_id":"64930c8cc2a65a7bed074a15","slug":"bjp-general-secretary-kailash-vijayvargiya-sang-a-romantic-song-said-those-who-join-music-never-grow-old-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाए रोमांटिक गीत, बोले- संगीत से जुड़ने वाले कभी बूढ़े नहीं होते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाए रोमांटिक गीत, बोले- संगीत से जुड़ने वाले कभी बूढ़े नहीं होते
Wed, 21 Jun 2023 08:17 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:17 PM IST
सार
विजयवर्गीय कुशल राजनीतिज्ञ के साथ एक अच्छे गायक भी है। आमतौर पर वे सार्वजनिक आयोजनों में भजन या देशभकि्त के गीत सुनाते हैै, लेकिन बुधवार को वेे अलग मुड़ में थे। उन्होंने माइक संभाला और तुझको पुकारे मेरा प्यार...गीत सुना दिया।
विज्ञापन
गीत सुनाते कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को अलग अंदाज में नजर आए। वर्ल्ड म्यूजिक डे पर कृष्णपुरा छत्री पर 24 घंटे चलने संगीत के कार्यक्रम में वे बतौर कलाकार पहुंचे और रोमांटिक गाने सुनाए। विजयर्गीय ने यह भी कहा कि जो संगीत से जुड़ा है वह कभी बूढ़ा नहीं होता।
विज्ञापन
विजयवर्गीय कुशल राजनीतिज्ञ के साथ एक अच्छे गायक भी हैं। आमतौर पर वे सार्वजनिक आयोजनों में भजन या देशभक्ति के गीत सुनाते हैं, लेकिन बुधवार को वे अलग मूड़ में थे। उन्होंने माइक संभाला और ‘तुझको पुकारे मेरा प्यार...‘गीत सुना दिया। इसके बाद उन्होंने एक सेड सांग ‘आपके पहलू में आकर रो दिए..‘ गाया। इसके बाद ‘इशारों-इशारों में दिल देने वाली‘ डूएट गीत गाकर उन्होंने अलग ही समां बांध दिया। ‘चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो‘ गीत गाकर उन्होंने अपनी गायकी को विराम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं म्यूजिक लवर हूं
विजयवर्गीय ने कहा कि न उन्होंने संगीत सीखा, न कभी संगीत महाविद्यालय के सामने से गुजरे, लेकिन वे सच्चे म्यूजिक लवर हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे किसी ने पूछा था कि आप इस उम्र में भी रोमांटिक गाने गा लेते हैं? तो मैंने उनसे कहा कि गानों का उम्र से कोई मतलब नहीं होता। जो संगीत से जुड़ा रहता है वो कभी बूढ़ा नहीं होता। विजयवर्गीय कार्यक्रम में करीब आधे घंटे रहे। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उन्हें मुंबई में भाजपा संगठन के आयोजन में शमिल होना था। विजयवर्गीय का समारोह में चंदू शिंदे, अभिषेक गावड़े, गुड्डू मिश्रा ने स्वागत किया।
बेचारा बताने पर कहा- जयवर्धन अभी बच्चे हैं
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा उन्हें बेचारा बताए जाने पर विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जयवर्धन राजनीति में नए हैं। वे अभी बच्चे हैं। उन्हें कई बातों की जानकारी नहीं है। बजरंग दल पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज के बारे में कहा कि जो अफसर इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ सरकार ने एक्शन लिया है।
