फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – We got 72 hours for the conference

Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- सम्मेलन के लिए हमें 72 घंटे का समय मिला

Thu, 27 Jul 2023 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Jul 2023 08:24 PM IST
सार

सम्मेलन के लिए इंदौर संभाग के सभी जिलाअध्यक्षों को भीड़ जुटाने को कहा गया हैै। जिलों मेें टिकट के जो दावेदार है, वे भी अपनी ताकत दिखाएंगे। इंदौर के निकटवर्ती जिले धार व खरगोन को ज्यादा भीड़़ जुटाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – We got 72 hours for the conference
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

30 जुलाई को होने वाले भाजपा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यालय में बैठक बुलाई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। उन्होंने कहा कि भोपाल प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वे इंदौर में किसी सरकारी कार्यक्रम मेें शामिल नहीं होंगे। वे कार्यकर्ताअेां के कार्यक्रम में ही भाग लेंगे, इसलिए 30 जुलाई को सम्मेलन रखा है।

विज्ञापन

उसकी तैयारियों के लिए हमें 72 घंटे मिले है। इतने कम समय में सफल आयोजन सिर्फ इंदौर के कार्यकर्ता ही कर सकते है। सम्मेलन दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के कनकेश्वरी गरबा परिसर में होगा। उन्होंने कहा कि इंदौर से ही चुनावी अभियान का शंखनाद होगा। हमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक संपर्क करना होगा। कार्यक्रम मेें संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सह प्रभारी तेज बहादूर सिंह,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी अपनी बात रखी। बैठक में आभार जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने माना।

विज्ञापन

दावेदार भी दिखाएंगे अपनी ताकत

सम्मेलन के लिए इंदौर संभाग के सभी जिलाअध्यक्षों को भीड़ जुटाने को कहा गया हैै। जिलों मेें टिकट के जो दावेदार है, वे भी अपनी ताकत दिखाएंगे। इंदौर के निकटवर्ती जिले धार और खरगोन को ज्यादा भीड़़ जुटाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed