फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said - Everyone in the opposition alliance is a contender for the p

Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले-विपक्षी गठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री पद का दावेदार

Fri, 15 Sep 2023 02:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्षी गठबंधन सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहा है। इस तरह की बात करने वाले नेता मानसिक रुप से बीमार है। सनातन  धर्म वर्षों से इस धरती पर विद्यमान है। जिन्होंने उसे समाप्त करने की कोशिश की, उनके नामो निशान मिट गए। 

विज्ञापन
BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said - Everyone in the opposition alliance is a contender for the p
शिविर की तैयारियों का जायजा लेते विजयवर्गीय। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दूसरे दलों के नेता जानते है कि वे अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते, इसलिए उन्होंने गठबंधन का रास्ता चुना, लेकिन उनकी आपस में नहीं पटती है। वे सभी विपरित ध्रुव है। वे सारे नेता प्रधानमंत्री की वैश्विक छवि से परेशान है। गठबंधन करने वाले नेता अलग-अलग विचारधारा के है और ज्यादातर प्रधानमंत्री पद के दावेदार है।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्षी गठबंधन सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहा है। इस तरह की बात करने वाले नेता मानसिक रुप से बीमार है। सनातन धर्म वर्षों से इस धरती पर विद्यमान है। जिन्होंने उसे समाप्त करने की कोशिश की, उनके नामो निशान मिट गए। सनातन धर्म कभी समाप्त नहीं हो सकता। विश्व को शाति और मानवता का पाठ सनातन धर्म ही पढ़ा सकता है।

विज्ञापन

170 डाक्टर करेंगे इलाज, 53 अस्पतालों में होंगे आपरेशन

विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को इंदौर में सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें 170 डाक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। दो नंबर और तीन नंबर विधानसभा के दस वार्डों में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।उनमें से गंभीर बीमारी के मरीजों को शिविर में अलग-अलग शहरों से आने वाले डाक्टर देखेंगे। शिविर में आए लोगों का फालोअप दो माह तक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर बीमारी मरीजों के आपरेशन भी होंगे। इसके लिए 53 अस्पतालों से एमअेायू किया गया है। इसमें सरकारी अस्पताल भी शामिल है। हर दिन पांच से लेकर दस आपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed