{"_id":"63c2b769fca3914e785c6e4c","slug":"bjp-general-secretary-kailash-vijayvargiya-said-both-digvijay-and-shivraj-are-gurus-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले-दिग्विजय और शिवराज दोनों गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले-दिग्विजय और शिवराज दोनों गुरु
Sat, 14 Jan 2023 07:38 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:38 PM IST
सार
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने मूखर्तापूर्ण बयान दिया है। इस तरह के बयानों को संरक्षण देना गलत है।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
लंबे अरसे बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश की राजनीति पर बात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल के स्टेट हैंगर पर मुलाकात की। दोनों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। उनकी मुलाकात के बारे में पत्रकारों ने विजयवर्गीय से पूछा तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और शिवराज दोनों गुरु हैं। वे दोनों को फोन लगाएंगे और पूछेंगे कि क्या बात की।
विज्ञापन
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने मूखर्तापूर्ण बयान दिया है। इस तरह के बयानों को संरक्षण देना गलत है। खुद के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सुगबुगाहट तो होना चाहिए। सुगबुगाहट न हो तो राजनीति कैसी। अब चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अफसरों को मंच से निलंबित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जो भी कर रहे है, सोच समझकर कर रहे है। इसके परिणाम अच्छे आएंगे। उन्होने अन्य सवालों के जबाव भी दिए।
विज्ञापन
5 फरवरी को होगी मैराथन
विजयवर्गीय एसोसिएशन ऑफ इंदौर मैराथनर्स के संरक्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को इंदौर मैराथन आयोजित की जा रही है। जिसमें 25 हजार से ज्यादा रनर्स भाग लेंगे। पांच श्रेणियों में होने वाली मैराथन में सभी उम्र के धावक भाग ले सकते है। 42 किलोमीटर की मैराथन सुबह साढ़े चार बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। पांच किलोमीटर की मैराथन को हेरिटेज वॉक नाम दिया गया है।
विज्ञापन
