फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP faces crisis of new face for ticket, always expressed confidence in old MLAs

MP Election 2023: भाजपा के पास टिकट के लिए नए चेहरे का संकट, हमेशा पुराने विधायकों पर जताया भरोसा

Mon, 09 Oct 2023 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Oct 2023 07:25 PM IST
सार

इंदौर की 9 में से तीन सीट एक नंबर, राऊ और देपालपुर में भाजपा ने उम्मीदवार तय कर दिए है। मनोज पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पहले विधायक रह चुके है। संगठन ने फिर उन पर भरोसा जताया है, जबकि एक नंबर क्षेत्र से गोपाल गोयल, अमरदीप मोर्य भी दावेदारी कर रहे थे।

विज्ञापन
BJP faces crisis of new face for ticket, always expressed confidence in old MLAs
भाजपा ने ज्यादातर विधायकों को टिकट दिया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा में इंदौर जिले की  सीट पर दावेदारों की भरमार है। हर कोई संगठन से टिकट चाहता है, लेकिन संगठन के पास नए जिताऊ चेहरों का संकट है। कुछ सीटों के लिए संगठन को दमदार भावी उम्मीदवार खोजना में परेशानी हो रही है। नए चेहरों का संकट भाजपा के पास हमेशा रहा है। दस साल में भाजपा ने सिर्फ तीन नए चेहरों को टिकट दिया है, ज्यादातर सीटों पर पुराने विधायकों को ही भरोसा जताया है। कई बार तो विधायकों को दूसरी सीटों से टिकट दिया गया, लेकिन उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों के नए चेहरों पर दांव नहीं लगाया।

विज्ञापन

इस बार भी चुनाव के लिए भाजपा संगठन की नजरें योग्य उम्मीदवार के लिए पुराने किरदारों पर है। आमतौर पर संगठन का पुराने विधायकों के प्रति साफ्ट कार्नर रहता है। इस बार भाजपा को शहरी क्षेत्र की दो सीटें डेंजर जोन में नजर आ रही है, लेकिन वहां के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। तीन और पांच नंबर विधानसभा सीट के लिए पार्टी इस बार नए चेहरों को मौका देगी या दूसरे क्षेत्र के विधायकों को यहां से टिकट देगी। यह भविष्य ही बताएगा। इस बार भी गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा, नानाराम कुमावत सहित अन्य नए दावेदार टिकट की दौड़ में है।

विज्ञापन

पहले लड़ चुके नेताओं को दिया टिकट

इंदौर की 9 में से तीन सीट एक नंबर, राऊ और देपालपुर, दो नंबर, चार नंबर और सांवेर में भाजपा ने उम्मीदवार तय कर दिए है। मनोज पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पहले विधायक रह चुके है। संगठन ने फिर उन पर भरोसा जताया है, जबकि एक नंबर क्षेत्र से गोपाल गोयल, अमरदीप मोर्य भी दावेदारी कर रहे थे। देपालपुर से भी राजेंद्र चौधरी टिकट के दावेदार थे। मधु वर्मा पिछला चुनाव भी लड़े थे। इस बार उन्हें फिर टिकट दे दिया। मालिनी गौड़ और रमेश मैंदोला के अलावा भाजपा ने मंत्री तुलसी सिलावट को भी टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल में आठ नए चेहरे को टिकट दिया भाजपा ने

वर्ष 2004 के चुनाव में भाजपा ने पार्षद रही उषा ठाकुर को एक नंबर विधानसभा से टिकट दिया। इसके अलावा तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ला को टिकट दिया। दोनो नए चेहरे थे। चुनाव हारने के बाद शुक्ला का राजनीतिक कैरियर तो खत्म हो गया, लेकिन ठाकुर ने उसके बाद लंबी पारी खेली।



वर्ष 2008 के चुनाव मे नए चेहरे के रुप में रमेश मेंदोला, जीतू जिराती और निशा सोनकर को चुनाव मैदान में उतारा। 2014 के चुनाव में जिले की 9 में से सिर्फ सांवेर विधानसभा सीट पर नए चेहरे के रुप में राजेश सोनकर को उम्मीदवार बनाया,जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में आकाश विजयवर्गीय और मधु वर्मा नए उम्मीदवार थे, बाकी पुराने विधायक ही मैदान में उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed