फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Big protest by Congress in Indore, hundreds of workers left for Bhopal in buses and cars

MP Election: इंदौर में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन, बसों और कारों से सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल के लिए निकले

Mon, 23 Oct 2023 05:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Oct 2023 05:06 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए तीन नंबर सीट पर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर कांग्रेस ने पिंटू जोशी को टिकट दिया है लेकिन अरविन्द बागड़ी यहां से टिकट मांग रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Big protest by Congress in Indore, hundreds of workers left for Bhopal in buses and cars
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा होते ही विरोध भी शुरू हो गया है। तीन नंबर सीट पर कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी को टिकट दिया है। यहां से कांग्रेस के नेता अरविन्द बागड़ी टिकट मांग रहे हैं और पिंटू का विरोध कर रहे हैं। आज बड़ी संख्या में बस और कारों में कार्यकर्ताओं को लेकर वे भोपाल के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


टिकट बदलने की मांग
अरविन्द बागड़ी करीब 50 कारें और 6 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भोपाल लेकर गए हैं। खुद अरविन्द बागड़ी भी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल गए हैं। यह सब तीन नंबर से पिंटू का टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महू में भी विरोध प्रदर्शन जारी
महू में भी अंतरसिंह दरबार रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए रैली भी निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। अंतरसिंह दरबार कांग्रेस से इस क्षेत्र में विधायक रह चुके हैं और शुक्ला कुछ दिन पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed