{"_id":"631853c3caf26e4d8e45517e","slug":"big-action-of-dri-in-indore-three-accused-arrested-with-gold-worth-3-72-crores-read-more-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.72 करोड़ के सोने के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.72 करोड़ के सोने के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Sep 2022 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:48 PM IST
सार
राजस्व खुफिया निदेशालय ने 3.72 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मूल की सोने की छड़ें जब्त की हैं। जब्त की गईं छड़ों का वजन 7.1 किलोग्राम है, तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
3.72 करोड़ का सोना जब्त (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर के पास एक कार से राजस्व खुफिया निदेशालय ने 3.72 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मूल की सोने की छड़ें जब्त की हैं। जब्त की गईं छड़ों का वजन 7.1 किलोग्राम बताया जा रहा है। डीआरआई के एक अधिकारी ने ये पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआईआई के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने 30 अगस्त को इंदौर के पास मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लोगों के साथ एक कार को रोका था। वाहन की जांच के दौरान अधिकारियों को वाहन के अंदर विशेष रूप से निर्मित एक डिब्बे में 7.1 किलोग्राम वजन की विदेशी मूल की सोने की आठ छड़ें मिलीं। जिसके बाद कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर डीआरआई ने सिंडिकेट के एक और सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर दोनों को सोने की छड़ें दीं थीं। उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है और तीन लोगों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम-1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।