फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bherughat truck bus Indore Accident News

Indore Accident News: भेरुघाट पर बस और ट्राले की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, 11 लोग गंभीर

Tue, 18 Jul 2023 02:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 18 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

हादसे के बाद लंबे समय तक जाम लगा रहा, पुलिस टीम ने वाहनों को रास्ता देकर जाम खुलवाया, घायलों को एमवाय लाया गया 
 

विज्ञापन
bherughat truck bus Indore Accident News
घायलों को 108 की मदद से एमवाय लाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास भेरुघाट पर दो ट्राले और बस की टक्कर में 11 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर रात हुआ। टक्कर इतनी भयावह थी ट्राला पलटकर सड़क के दूसरी ओर गिर गया। हादसे में एक ट्राले के ड्राइवर की मौत की सूचना है। सभी को उपचार के लिए देर रात ही इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा ओवरटेकिंग के चलते होना बताया गया है। सिमरोल पुलिस के मुताबिक ओंकारेश्वर की ओर जा रहे दो ट्राले ओवरटेक के दौरान आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्राला चट्टान में जा घुसा जबकि दूसरा खाई में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ट्राले और बस एक लाइन में चल रहे थे। इसी दौरान बस भी एक ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में परचून से लदे ट्राले के ड्रायवर सांरग वानखेडे की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस में बैठे करीब 11 यात्री सहित 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 11 लोग निजी टूरिस्ट बस में सवार थे जो ओंकारेश्वर से लौट रहे थे।
विज्ञापन


कैबिन काटकर ट्रक ड्राइवर को निकाला
हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर कैबिन में ही फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे कैबिन काटकर निकाला। अन्य गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


लंबे समय तक रहा जाम
हादसा होने के बाद भेरुघाट पर लंबे समय तक जाम लगा रहा। पुलिस टीम ने वाहनों को रास्ता देकर मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस रास्ते पर अक्सर ही हादसे होते हैं और इसके बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार उचित कदम नहीं उठा पा रहे हैं। पिछले हादसों के बाद सांसद शंकर लालवानी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने यहां सुधार की बात कही थी लेकिन हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रास्ता भी इतना संकरा है कि दो वाहन बहुत मुश्किल से निकल पाते हैं। दोनों तरफ गहरी खाई है और हादसे के बाद कई बार वाहन खाई में भी गिर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed