{"_id":"649440cbe3660df2fa01341d","slug":"bharat-gaurav-train-indore-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Gaurav Train: इंदौर से होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन, 11 दिन में कई तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Gaurav Train: इंदौर से होकर जाएगी भारत गौरव ट्रेन, 11 दिन में कई तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन
Thu, 22 Jun 2023 06:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:08 PM IST
सार
द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, विशेष साज-सज्जा वाला एलएचबी रैक होगा
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौरवासियों के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) विभिन्न ज्योतिर्लिंग, द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन इंदौर होकर जाएगी जिससे इंदौर के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। यह ट्रेन 18 जुलाई को जबलपुर से चलेगी और नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम होते हुए गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
इकोनॉमी श्रेणी के लिए प्रति यात्री 19,300 लगेगा किराया
10 रातों और 11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे और केवडि़य़ा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसकी इकोनॉमी श्रेणी के लिए प्रति यात्री 19,300 और स्टैंडर्ड श्रेणी में 31,500 रुपए वसूले जाएंगे। जिस ट्रेन से यात्रियों को ले जाया जाएगा, वह विशेष साज-सज्जा वाला एलएचबी रैक होगा।
इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से होगी बुकिंग
यात्रियों के लिए भोजन, सड़क परिवहन, रहने की व्यवस्था, बीमा, ऑन बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इच्छुक लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक स्थित आईआरसीटीसी के ऑफिस से जानकारी लेकर बुकिंग कराई जा सकती है।