फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   beleshwar mahadev mandir bawdi hadsa reconstruction shiva temple

Indore: सरकार और जनसहयोग से बनेगा बेलेश्वर महादेव मंदिर, मजिस्ट्रियल जांच के बाद दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 21 Apr 2023 06:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 21 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

मंदिर को फिर से बनवाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में आज सिंधी समाजजन और संघर्ष समिति के भोपाल पहुंचे। इनके साथ में विधायक मालिनी गौड़ भी पहुंची।

विज्ञापन
beleshwar mahadev mandir bawdi hadsa reconstruction shiva temple
सीएम से मुलाकात - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे के बाद वहां पर मौजूद मंदिर निर्माण को गिरा दिया गया था। इसके बाद से वहां पर मंदिर को फिर से बनवाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में आज सिंधी समाजजन और संघर्ष समिति के सदस्य भोपाल पहुंचे। इनके साथ में विधायक मालिनी गौड़ भी पहुंची। सभी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार भी सहयोग करेगी वहीं हादसे के दोषियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई विषयों पर हुई बातचीत
समिति के सदस्य ललित पारानी ने बताया कि सभी से सीएम ने दस मिनट तक बात की। इस मुलाकात में सदस्यों ने मंदिर के निर्माण के साथ अन्य विषयों पर भी सीएम से चर्चा की। बातचीत में मंदिर का निर्माण, मूर्तियों को वापस स्थापित करने और मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर दर्ज केस का विषय मुख्य रहा। वहीं विधायक मालिनी गौड़ ने मंदिर के निर्माण की घोषणा पर सीएम का धन्यवाद किया
विज्ञापन


मंदिर बनाकर हैंड ओवर कर देंगे
सीएम से मुलाकात के बाद पारानी ने बताया कि सरकार के सहयोग से मंदिर बनेगा और फिर समिति बनाकर उसे जनता को सौंप दिया जाएगा। सीएम ने कहा है कि प्रोफार्मा बन रहा है, मंदिर का काम तेजी से होगा और इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुलाकात के दौरान सदस्यों ने कहा कि मंदिर बनाने के लिए पहले जनसहयोग से राशि जुटाई गई थी। उसमें बहुत खर्च हो चुका था। इस पर सीएम ने उन्हें कहा कि सब मिलकर मंदिर निर्माण करेंगे और सरकार के सहयोग से यह काम होगा। सदस्यों ने सीएम को बताया कि मंदिर में जो भगवान की प्रतिमाएं थी, वह दूसरी जगह रखी हुई हैं जबकि यहां दूर दूर से रोज भक्त भगवान के दर्शन करने आते थे। इस पर सीएम ने कहा कि इसका भी जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
सदस्यों ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष पर केस जल्दबाजी में दर्ज किया गया है, इस मामले में उचित जांच होना चाहिए। इस पर सीएम ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। अंत में सभी ने सीएम को मंदिर फिर से बनाए जाने की घोषणा करने के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed