फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bajrang Dal workers who came to protest at Palasia police station were chased away by lathicharge

Indore:पलासिया थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Fri, 16 Jun 2023 06:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Jun 2023 06:50 AM IST
सार

रात को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर एकत्र हुए और चक्काजाम कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन लेने को कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया था।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers who came to protest at Palasia police station were chased away by lathicharge
बजरंगियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बजरंग दल कार्यकर्ता पर दर्ज प्रकरण के विरोध में पलासिया थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेड़ दिए। ज्ञापन देने आए कार्यकर्ता अचानक उग्र हो गए और उन्होंने सड़क पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी सख्त रवैया अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

विज्ञापन

पबों के खिलाफ इंदौर में बजरंग दल ने अभियान छेड़ रखा है। इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उसके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता पलासिया थाने पर एकत्र हुए।

विज्ञापन


प्रदर्शन की पूर्व सूचना भी दी गई थी। रात को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर एकत्र हुए और चक्काजाम कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन लेने को कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया था। पहले अफसरों ने पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो फिर पुलिस ने लाठियां मारना शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के डंडों से बचने के लिए कार्यकर्ता इधर-उधर भागे। जो कार्यकर्ता पुलिस की पकड़ में आए। उनकी जमकर धुनाई हुई। पुलिस के लाठीचार्ज से पदाधिकारियों में रोष है।बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे ने बताया कि शहर के पबों मेें अवैैध नशा बिक रहा है। पब मालिक हमारे पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमें लाद रहे है। इसके खिलाफ हमनें प्रदर्शन की घोषणा की थी। हम शांतिपूर्ण तरिके से प्रदर्शन कर रहे थे, अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed