फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bade ranjeet hanuman mandir event

Indore News: दीपों से रोशन हुआ बड़े इंदौर का सबसे लोकप्रिय हनुमान मंदिर, हजारों भक्तों ने लगाई हाजरी

Sat, 06 May 2023 08:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 May 2023 08:13 PM IST
सार

सुबह से शाम तक हुआ अखण्ड पारायण का पाठ, शाम को दीपोत्सव के साथ हुई महाआरती, सुंदरकांड पाठ भी हुआ, आज अशोक वाटिका में देंगे दर्शन
 

विज्ञापन
bade ranjeet hanuman mandir event
श्री बड़े रणजीत हनुमान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महूनाका स्थित समाजवाद नगर स्थित श्री बड़े रणजीत हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शनिवार को अखण्ड पारायण पाठ के साथ हुआ। सुबह के सत्र में भक्तों ने विद्वानों के सान्निध्य में बड़े रणजीत सरकार की आरती व पूजन किया तो वहीं सुबह से शाम तक अखण्ड पारायण का पाठ भी हुआ। शाम को दीपोत्सव मनाया गया जिसमें बड़े रणजीत का दरबार दीपों से रोशन हो उठा। वहीं इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भी मंदिर में अपनी हाजरी लगाई।
विज्ञापन


श्री बड़े रणजीत हनुमान समिति अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अमित बोड़ाने ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन सुबह से शाम तक भक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा। सुबह 8 बजे अखण्ड पारायण का पाठ हुआ वहीं इसके पश्चात हजारों भक्तों की उपस्थिति में श्री बड़े रणजीत सरकार की महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात भक्तों महाप्रसादी भी बांटी गई। शाम को बड़े रणजीत सरकार के दरबार में दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें हजारों दीपों से मंदिर परिसर रोशन किया गया। दीपोउत्सव में नगरवासियों के साथ ही दूर-दराज से आए भक्तों ने भी दर्शन व पूजन का लाभ लिया। मंदिर परिसर में मना दीपोत्सव यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में शाम को महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात सुंदरकांड भजन मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं पूरे नगर को हनुमान की चौपाईयों से गूंजायमान कर दिया।
विज्ञापन


 आज अशोक वाटिका में देंगे दर्शन- 
श्री बड़े रणजीत हनुमान समिति अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अमित बोड़ाने ने बताया कि रविवार 7 मई को मुख्य महोत्सव उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 9 बजे विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में अभिषेक व पूजन की विधियां संपन्न की जाएगी। दोपहर 12 बजे मंदिर समिति सदस्यों एवं भक्तों द्वारा हवन कुंड में आहुतियां समर्पित की जाएगी। शाम 7 बजे से अशोक वाटिका में श्री बड़े रणजीत हनुमान भक्तों को दर्शन देंगे। वार्षिकोत्सव में पूरे मंदिर परिसर में विभिन्न किस्मों के फूलों से श्रृंगारित किया जाएगा साथ ही हनुमान को छप्पन भोग में समर्पित किए जाएंगे। रात 8 बजे से मंदिर परिसर में ही महाआरती के पश्चात भक्तों महाप्रसाद वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed