फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   baba saheb ambedkar jayanti 2024 cm mohan yadav bjp congress loksabha election

Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब आंबेडकर को गार्ड ऑफ ऑनर, आतिशबाजी से रोशन हुई उनकी जन्मस्थली

Sun, 14 Apr 2024 07:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की आचार संहित की वजह से कोई राजनीतिक कार्य़क्रम नहीं होगा, सभी दलों के नेता माल्यार्पण करने के लिए पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
baba saheb ambedkar jayanti 2024 cm mohan yadav bjp congress loksabha election
महू में कल रात से ही महोत्सव की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती Baba Saheb Mmbedkar Jayanti 2024 के मौके पर उनकी जन्मस्थली महू में महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। काली पल्टन स्थित भीम जन्मभूमि स्मारक पर आंबेडकर जयंती महोत्सव हो रहा है। रात 12 बजे समता सैनिक दल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को गार्ड ऑफर ऑनर दिया। रात 12.01 बजे रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉ. आंबेडकर के अनुयायी मौजूद रहे। रविवार सुबह मुख्य आयोजन होगा, जिसमें करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन


महू में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता भी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्मभूमि पर आकर माल्यार्पण करेंगे। इस बार आचार संहिता के चलते कोई भी राजनीतिक आयोजन महू में नहीं हो रहा है। सभी दलों के नेता यहां अंबेडकर जयंती पर जन्मस्थली पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार भोजशाला जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सुबह यहां आने वाले थे पर उनका कार्यक्रम अचानक टल गया। अब वे भोपाल से सीधे पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस के कई नेता भी यहां पर आएंगे। अचानक मुख्यमंत्री का शेड्यूल बदल गया और उनकी जगह सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक पहुंचे। यहां उप मुख्यमंत्री करीब सात मिनट तक रुके, सबसे पहले उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सीधे ही भोपाल के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगार ने सुबह सबसे पहले महू पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सुबह दस बजे सांसद प्रत्याशी सावित्री ठाकुर और क्षेत्र की विधायक उषा ठाकुर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भी स्मारक पहुंचे। स्वर्ग मंदिर स्थित भोजनशाला में सुबह से शाम तक करीब 15 हजार लोगों ने भोजन ग्रहण किया। देर रात तक देशभर से लोग यहां पर आते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed