फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ayushman bharat card abha senior citizen registration portal app online

Ayushman: आयुष्मान में अब 25 लाख का इलाज, इन परिवारों को विशेष सुविधा, प्राइवेट बीमा वालों को भी मिलेगा लाभ

Wed, 06 Nov 2024 03:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

Ayushman Card: 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिक हुए आयुष्मान के पात्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश
 

विज्ञापन
ayushman bharat card abha senior citizen registration portal app online
ayushman card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आयुष्मान (Ayushman) भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY) का विस्तार करते हुए 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिससे उन्हें आर्थिक चिंताओं से मुक्त करते हुए एक स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन जीने में सहायता मिल सके। इंदौर कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई और बुजुर्गों के लिए कैंप लगाने के आदेश दिए गए। सीएओ बीएस सैत्या ने बताया कि बुजुर्गों के लिए हर क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे और उन्हें कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी आय की परवाह किए बिना, स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की मंजूरी दी है एवं 29 अक्टूबर 2024 को योजना का शुभारंभ हो चुका है। योजना हेतु पात्रता का निर्धारण केवल आधार कार्ड में दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड एवं समग्र फैमिली आईडी की आवश्यकता होगी। पात्र वरिष्ठ नागरिकों को AB PMJAY के तहत एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


25 लाख की वार्षिक कवरेज, प्राइवेट मेडिक्लेम वालों को भी आयुष्मान की सुविधा मिलेगी
ऐसे वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं और उनके परिवार पहले से ही AB PMJAY के तहत कवर हैं, उन्हें अपने लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक की वार्षिक टॉप-अप कवरेज मिलेगी। जिसे वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों (जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं) के साथ साझा नहीं करेंगे। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर 25 लाख तक की वार्षिक कवरेज मिलेगी। वह वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष और उससे अधिक आयु हैं और केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), आयुष्मान सेंट्रल आर्ल्ड पुलिस फोर्स (CAPF) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना या AB PM-JAY में से किसी एक को चुन सकते हैं, किन्तु योजना चयन करने का विकल्प एक बार ही दिया जाएगा। यह स्पष्ट किया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं या कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के अंतर्गत आते हैं, वे भी AB PM-JAY के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड बनाने की प्रक्रिया
योजनान्तर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण https://beneficiary.nha.gov.in/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल एवं आयुष्मान ऐप  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp के माध्यम से किया जायेगा। वरिष्ठ नागरिक स्वयं भी अपना पंजीकरण वेब पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ अथवा आयुष्मान ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp के माध्यम से कर सकते हैं। जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपना आधार एवं आधार से लिंक मोबाईल नम्बर तथा थम्ब प्रिन्ट अपडेट कराएं, ताकि बिना किसी परेशानी के आयुष्मान कार्ड से प्राप्त उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed