Dharm: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के बाद बिहार के इस मंदिर में जाना चाहिए, सांसद ने बताई बड़ी वजह
एलजेपी (आरवी) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने इंदौर में अमर उजाला से बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह बातें एलजेपी (आरवी) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान Chirag Paswan ने इंदौर में अमर उजाला से बातचीत की। वे इंदौर में आयोजित लिट चौक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
यहां अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा की हमारी पार्टी मध्यप्रदेश में अब पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। यह हमारी पार्टी के लिए अब फोकस एरिया होगा। इंदौर मेरा पसंदीदा शहर है। यहां आता हूं तो महाकाल से मिलने का सौभाग्य मिल जाता है। स्वच्छता, खानपान के लिए तो हर इंसान इंदौर आना चाहता है।
उन्होंने कहा की पिता राम विलास पासवान के जाने के बाद परिवार और पार्टी में टूट हुई। मुझे नई पार्टी बनाना पड़ी। मैंने फिर से शुरुआत की और एक एक इंसान को जोड़ा। ये एक जिद थी। मुझे तोड़ने के लिए कई लोग एक साथ आ गए थे। मैंने पिता के जीवन के संघर्ष को देखा था जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा। मुझे मौका मिला की मैं खुद को साबित करूं। आप या तो नसीब को कोसो या खुद को साबित करो। मेरे पास यही विकल्प था। मैंने संघर्ष किया और मेरे संघर्ष को पूरी दुनिया में पहचान मिली।
उन्होंने कहा की पीएम मोदी में मेरा अटूट विश्वास है। जिन विषयों पर दशकों से राजनीति चल रही थी उन्हें पीएम मोदी ने सुलझा लिया। राम मंदिर, महिला बिल, धारा 370 पर उन्होंने गजब का काम किया। इन मुद्दों को हल करके पीएम मोदी ने अपनी काबिलियत साबित की है।
जब मेरे पिता राम विलास पासवान भर्ती थे तब पीएम मोदी दिन में दो बार फोन पर हालचाल लेते थे। 2020 के चुनाव के दौरान मेरे पिता का निधन हुआ। उसके बाद भी वे हमेशा हमारे परिवार के संपर्क में रहे। मेरे परिवार के लिए जितना पीएम मोदी ने किया है उसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकता। इसलिए वो मेरे राम हैं और मैं उनका हनुमान हूं यह कहना गलत नहीं होगा।
अयोध्या के बाद सब सीतामढ़ी जाएं
चिराग ने कहा अयोध्या में राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir के दर्शन के बाद सभी भक्तों को बिहार के सीतामढ़ी जाना चाहिए। सीतामढ़ी में माता सीता धरती में समा गईं थी। जितना अयोध्या का महत्व है उतना ही वहां का महत्व है। अयोध्या में राम मंदिर बन बन रहा है तो बिहार के सीतामढ़ी में भी सीता मंदिर बनना चाहिए। अयोध्या से सीतामढ़ी तक एक कॉरिडोर बनाया जाना चाहिए, जिससे अयोध्या में दर्शन के लिए आने वाले भक्त बिहार के सीतामढ़ी तक जाएं। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और बिहार के विकास में बहुत मदद मिलेगी।
