{"_id":"67c45028ea2879c6b80a3339","slug":"ashtang-ayurved-college-indore-news-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय को मिली 39 करोड़ की सौगात, बनेगा 6 मंजिला हाईटेक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय को मिली 39 करोड़ की सौगात, बनेगा 6 मंजिला हाईटेक भवन
Sun, 02 Mar 2025 06:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:03 PM IST
सार
Indore News: नए भवन में अत्याधुनिक क्लासरूम, लैब, सभागार, ऑडिटोरियम, लायब्रेरी और पार्किंग की सुविधा होगी। यह भवन राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा आयोग के मानकों के अनुसार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार इंदौर के आयुर्वेद महाविद्यालय के अच्छे दिन आ ही गए। साल 1972 से संचालित इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए शासन ने 39 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है, जिससे 6 मंजिला नया भवन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव लगभग 6 साल पहले तैयार किया गया था, लेकिन कभी कोरोना काल, कभी प्रस्ताव में संशोधन, तो कभी चुनावी तैयारियों के कारण यह योजना बार-बार अटकती रही। अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और नए भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
आयुर्वेद महाविद्यालय को मिलेगा बड़ा और आधुनिक भवन
आयुर्वेद महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रिंसिपल एपी सिंह के अनुसार, यह संस्थान पिछले 53 वर्षों से केवल 15 से 18 हजार वर्गफीट क्षेत्र में संचालित हो रहा है, जो भारत सरकार के राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा आयोग (NCISM) के मापदंडों के अनुसार पर्याप्त नहीं है। इसलिए, महाविद्यालय ने नया भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे 6 साल बाद आखिरकार स्वीकृति मिल गई है।
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा आयोग के मानकों पर बनेगा नया भवन
नए अकादमिक भवन का निर्माण कुल 32,000 वर्गफीट क्षेत्र में होगा। यह भवन राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा, जिसमें कुल 14 विभाग कक्ष और हॉल होंगे। प्रत्येक विभाग के लिए जरूरी लैब, मीटिंग हॉल और सभागार भी होंगे। इसके अलावा, विद्यार्थियों के लिए 150 स्टूडेंट्स की क्षमता वाले 6 हाईटेक क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। महाविद्यालय में लगभग 300 विद्यार्थियों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी लाइब्रेरी हॉल भी बनाई जाएगी। वहीं, स्टूडेंट्स के लिए 400 सीटों वाला ऑडिटोरियम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लिफ्ट, रैंप और अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
इस नए भवन में भविष्य में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। भवन में हर मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट और रैंप की सुविधा दी जाएगी, जिससे दिव्यांग छात्र भी आसानी से मूव कर सकें। साथ ही, आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा।
भूतल में होगा विशाल पार्किंग एरिया
नए भवन के बेसमेंट में पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी, जहां 50 चार पहिया और 200 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई जाएगी। इस भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा। यह नया भवन आयुर्वेद महाविद्यालय को एक आधुनिक पहचान देगा और छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह प्रोजेक्ट अब जल्द ही धरातल पर उतरने वाला है, जिससे संस्थान का स्तर और भी ऊंचा उठेगा।