फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Arvind Bagdi was the president for half a day, the effect of the protest was visible

Indore Congress Committee: सिर्फ आधे दिन के अध्यक्ष रहे अरविंद बागड़ी, विरोध का असर दिखाई दिया

Mon, 23 Jan 2023 09:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 09:34 PM IST
सार

शहर कांग्रेस कमेटी में नया अध्यक्ष गोली अग्निहोत्री को बनाया जा सकता है। एक बार उन्हें एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने टिकट भी दिया था, लेकिन फिर टिकट बदल दिया गया। नगर निगम चुनाव में भी उन्होंने मेयर पद की दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन
Arvind Bagdi was the president for half a day, the effect of the protest was visible
आधे दिन के अध्यक्ष ही रह पाए बागड़ी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को लेकर इंदौर के कुछ नेताओं के विरोध का असर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर पड़ा और दूसरे ही दिन फैसला होल्ड पर रखा गया। बागड़ी ने सोमवार को गांधी भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला था, लेकिन शाम को प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का पत्र जारी होते ही वे आधे दिन के शहर अध्यक्ष साबित हुए। शहर कांग्रेस कमेटी में पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। साल भर पहले जरूर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पद का फैसला पलटते हुए नियुक्तियां होल्ड पर रख दी थीं। महिला नगर अध्यक्ष पद की नियुक्तियां अर्चना जायसवाल ने की थीं।

विज्ञापन


अब कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते है
बागड़ी को नगर अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला होल्ड पर रख लिया गया है और विनय बाकलीवाल को नया नगर अध्यक्ष बनाए जाने तक कुर्सी संभालने का मौका दिया गया है। नई नियुक्ति पर विरोध न हो, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष के साथ कार्यकारी नगर अध्यक्ष भी घोषित कर सकती है। प्रमोद टंडन के समय भी विनय बाकलीवाल को कार्यकारी नगर अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन


गोलू बन सकते हैं अध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी में नया अध्यक्ष गोली अग्निहोत्री को बनाया जा सकता है। एक बार उन्हें एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने टिकट भी दिया था, लेकिन फिर टिकट बदल दिया गया। नगर निगम चुनाव में भी उन्होंने मेयर पद की दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। इस बार उन्हें मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि इंदौर के कुछ नेता सोमवार को भोपाल पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर फैसला बदलने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे नेताअेां ने कमलनाथ से कहा था कि बागड़ी सामाजिक आयोजन के बहाने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता व अन्य भाजपा नेताअेां के साथ तालमेल जमाते हैं। जमीनों के विवाद में भी उनका नाम आ चुका है। कमलनाथ से मिलने वालों में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शैलेश गर्ग, अनवर कादरी, अयाज बेग, अनवर दस्तक, दीपू यादव, राजू भदौरिया सहित अन्य नेता शामिल थे। मंगलवार सुबह भी कुछ नेता भोपाल रवाना होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही नगर अध्यक्ष का फैसला होल्ड पर रखे जाने की घोषणा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed