{"_id":"64c89ac8dd23793a9c0b20b5","slug":"artist-woke-up-after-theft-started-painting-people-caught-him-second-thief-escaped-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चोरी करने पर जागा अंदर का कलाकार, दीवार पर पेंटिंग बनाने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चोरी करने पर जागा अंदर का कलाकार, दीवार पर पेंटिंग बनाने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया
Tue, 01 Aug 2023 11:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:32 AM IST
सार
इंदौर में दो चोरों ने पार्षद के घर को चोरी के लिए निशाना बनाया, घर की सुंदर दीवारें देख चोरी के बाद एक चोर का कलाकार जाग गया, वह रुककर पेंटिंग बनाने लगा, कुछ देर में उसे लोगों ने पकड़ लिया
विज्ञापन
चोरी के बाद में पकड़ाया चोर।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पार्षद के घर चोरी करने घुसे दो चोरों में से लोगों ने एक को पकड़ लिया। चोरी के बाद घर की सुंदर दीवारें देखकर एक चोर के अंदर का कलाकार जाग गया और वह दीवार पर पेंटिंग बनाने लगा। इतने में लोगों ने उसे पकड़ लिया। दूसरा चोर भाग निकला।
मामला सदर बाजार इलाके में रहने वाले पार्षद अनवर कादरी के घर का है। कादरी ने पुलिस को बताया कि वे अजमेर गए थे और घर पर पत्नी-बच्चे और साले थे। रविवार रात 12.30 बजे दो चोर ऑफिस का कांच फोड़कर अंदर आ गए। बदमाशों ने दफ्तर के कागज समेटे और ऊपरी मंजिल पर आ गए। यहां उन्होंने बैग निकाला, जिसमें डेढ़ लाख रुपए, पत्नी के जेवर थे। एक चोर माल लेकर भाग गया। चोर के भागने के दौरान गैलरी में लगाने के लिए रखा कांच भी टूट गया। इससे घरवालों की नींद खुल गई।
घरवालों ने पकड़ा तो बोला, पेंटिंग बनाने का मन हो गया था
नींद खुलने पर जब घरवालों ने नीचे आकर देखा तो सामान बिखरा था। कांच टूटे हुए थे और एक चोर कमरे में पेंटिंग बना रहा था। घर वालों ने उसे पकड़ा तो उसने बताया कि घर की दीवारें बहुत अच्छी थीं इसलिए उसका पेंटिंग बनाने का मन हो गया। पुलिस उसके साथी सोनू यादव निवासी कुशवाह नगर को तलाश रही है।
विज्ञापन
चोर को पकड़ा है साथी की तलाश है
मल्हारगंज एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि जूना रिसाला इलाके में हुई चोरी के मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने मौके से संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके साथी की भी तलाश जारी है।