फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Arrested for dragging minors with a rope in Indore said they stole 10 thousand rupees

Indore: नाबालिगों को रस्सी से बांध कर घसीटने वाला गिरफ्तार, बोला- मेरे 10 हजार रुपये चुराए थे

Tue, 01 Nov 2022 11:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 11:52 AM IST
सार

इंदौर की चोइथराम मंडी में नाबालिगों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुनील वर्मा है। आरोपी ने 10 हजार रुपये चोरी करने के शक में दोनों किशोरों को रस्सी से बांधकर घसीटा था।

विज्ञापन
Arrested for dragging minors with a rope in Indore said they stole 10 thousand rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की चोइथराम मंडी में दो नाबालिगों को रस्सी से सब्जी वाहन में बांध कर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों किशोरों को अमानवीय सजा देने वाले ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। वह इंदौर के पास  काटकूट गांव का रहने वाला है और इंदौर से आलू-प्याज खरीदकर ग्रामीण हाट में बेचता है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी का नाम सुनील वर्मा है। उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


सुनील ने पुलिस को बताया कि मंडी में उसके 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे। मंडी में काम करने वाले हम्मालों ने अहीरखेड़ी में रहने वाले दो नाबालिगों के नाम लिए थे। जब मैंने दोनों किशोरों से रुपये के बारे में पूछा तो वह बताने को तैयार नहीं थे। सच उगलाने के लिए मैने दोनों को रस्सी से बांध कर घसीटा था। दोनों नाबालिगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घसीटने वाले युवक सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जिस रस्सी से बांधा था, वो रस्सी भी पुलिस ने बरामद की है। बता दें, 29 अक्टूबर को किशोरों के साथ बेरहमी से मारपीट करने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन



इस घटना के बाद मंडी की अव्यवस्था भी उजागर हुई है। मंडी बोर्ड ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा अधिकारी सहित नौ सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि पास की बस्ती के किशोर मंडी में आकर नशा करते हैं और नशे में चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। सुरक्षाकर्मी मंडी में आने वाले अंजान लोगों के खिलाफ कभी सख्त रवैया नहीं अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed