{"_id":"650162d889d86f086d074953","slug":"apart-from-rajgarh-priyanka-s-meeting-and-road-show-will-also-be-held-in-indore-and-sardarpur-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: राजगढ़ के अलावा इंदौर और सरदारपुर में भी होगी प्रियंका की सभा और रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: राजगढ़ के अलावा इंदौर और सरदारपुर में भी होगी प्रियंका की सभा और रोड शो
Wed, 13 Sep 2023 12:50 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:50 PM IST
सार
इंदौर में आमसभा के अलावा रोड शो की तैयारी भी की जा रही। बड़ा गणपति से राजवाड़ा वाले हिस्से में प्रियंका का रोड शो हो सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि हमें भोपाल बुलाया गया है। वहां तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी इंदौर में भी करेंगीं सभा को संबोधित।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ पर फोकस कर रखा है। चुनाव अभियान के पहले दौर में इस हिस्से में प्रियंका गांधी वाड्रा की तीन आमसभाएं और रोड शो हो रहे हैं। धार जिले के मोहनखेड़ा के अलावा सरदारपुर में भी प्रियंका गांधी की जनसभा होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा के चुनावी अभियान की शुरुआत मालवा निमाड़ से करने जा रही है। दो ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा इंदौर में भी प्रियंका का रोड शो और आमसभा होगी, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को 15 सितंबर को इसकी तैयारियों के सिलसिले में भोपाल बुलाया गया है। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बैठक लेकर आगे की रणनीति पदाधिकरियों को बताएंगे। बैठक में इंदौर में प्रियंका की सभा की तिथि व रुट फाइनल होगा। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद ही इंदौर में उनकी सभा होगी। प्रियंका ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंदौर में रोड शो किया था। इसके अलावा मालवा निमाड़ में जब भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया था तो प्रियंका अपने पति राबर्ड वाड्रा के साथ शामिल हुई थी और तीनों ने ओंकारेश्वर में पूजा भी की थी।
विज्ञापन
सरदारपुर सभा का जिम्मा विशाल पटेल को
प्रियंका 5 अक्टूबर को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेगी। इसके अलावा सरदारपुर में भी एक सभा में प्रियंका भाग लेंगी। इस सभा का प्रभारी देपालपुर विधायक विशाल पटेल को बनाया गया है। वे अब सरदारपुर जाकर 15 सितंबर को पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
बड़ा गणपति से राजवाडा वाला रुट हो सकता है फाइनल
इंदौर में आमसभा के अलावा रोड शो की तैयारी भी की जा रही। बड़ा गणपति से राजवाड़ा वाले हिस्से में प्रियंका का रोड शो हो सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि 15 सितंबर को हमें भोपाल बुलाया गया है। वहां प्रियंका गांधी की सभा और रोड शो की तैयारियों पर चर्चा होगी। अभी तिथि तय नहीं है।
