फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Aniruddhacharya Maharaj, who was doing Bhagwat Katha in Indore, received a bomb threat

Indore News: इंदौर मेें भागवत कथा कर रहे अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 06 Apr 2023 04:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

अनिरुद्धाचार्य महाराज के अनुयायियों ने बताया कि महाराज को पहले भी फोन पर धमकी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने कभी चिंता नहीं की। इस बार लेटर लिखकर धमकी दी गई है, इसलिए पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Aniruddhacharya Maharaj, who was doing Bhagwat Katha in Indore, received a bomb threat
अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली धमकी। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में भागवत कथा करने आए वृंदावन के अनिरुद्धाचार्य महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्होंने धमकी भरा पत्र भागवत कथा के दौरान भक्तों बताया। उधर महाराज के आश्रम की तरफ से वृंदावन कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर ही है।

विज्ञापन

अनिरुद्धाचार्य महाराज इंदौर के मंगल नगर क्षेत्र में एक अप्रैल से कथा कर रहे है। गुरुवार को कथा का छठा दिन था। कथा के दौरान महाराज ने अचानक एक लेटर निकाला और  धमकी मिलने का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पत्र में लिखा है कि तुम्हारे वृंदावन के आश्रम को बम से उड़ाने आए थे और तुम्हे बर्बाद कर देंगे। तुम कब उठते होल कितनी बजे सोते हो, कहा जाते हो । इन सब बातों की जानकारी हमें है। तुम्हे मारना कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी

अनिरुद्धाचार्य महाराज के अनुयायियों ने बताया कि महाराज को पहले भी फोन पर धमकी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने कभी चिंता नहीं की। इस बार लेटर लिखकर धमकी दी गई है, इसलिए पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र पर महाराष्ट्र का पता

जिस लिफाफे में धमकी का पत्र है। उसमे पत्र भेजने वाले का नाम संजय पटेल लिखा हुआ है और पता महाराष्ट्र के मुंबई का है। पत्र और लिफाफे पर पता हाथ से ही लिखा गया है। अब पुलिस दिए गए पते के आधार पर जांच कर रही है। महाराज ने किसी पर शक नहीं जताया है।


विधायक मेंदोला करा रहे है कथा

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा करने आए है। कथा दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला करा रहे है। वे पहले प्रदीप मिश्रा और बागेश्वरी सरकार की कथा भी करा चुके है।

तुम इंदौर में कथा सुनाते रहो,तुम्हारा परिवार के बारे में अशुभ समाचार आएंगे

पत्र में धमकी देने वाले को यह भी पता है कि इस समय अनिरुद्धाचार्य महाराज इंदौर में कथा करा रहे है। पत्र में लिखा है कि तुम इंदौर में कथा कराते रहता, वहीं तुम्हें तुम्हारे परिवार के लोगों के बारे में अशुभ समाचार मिलने लगेंगे। तुम्हारे पास पछताने के सिवा कुछ नहीं होगा। लेटर पढ़ने के बाद पांडाल वाले गेट पर राधे लिख देगा। हमें एक करोड़ तुमसे चाहिए। जब एक करोड़ की व्यवस्था हो जाए तो पांडल के गेट पर कृष्ण लिख देना। हम समझ जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed