{"_id":"668118238f000de45b004d4a","slug":"angered-by-second-marriage-son-kills-father-in-indore-hindi-news-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पिता ने की दूसरी शादी, नाराज बेटे ने पेट में चाकू घोंपकर की हत्या, पत्नी से भी होता था नई मम्मी का झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पिता ने की दूसरी शादी, नाराज बेटे ने पेट में चाकू घोंपकर की हत्या, पत्नी से भी होता था नई मम्मी का झगड़ा
Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
सार
दूसरी शादी से नाराज बेटे ने चाकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। बेटे की पत्नी भी नई मम्मी से नहीं बनती थी। इससे घर में तनाव का माहौल था।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में फिर एक हत्या हो गई। एक युवक अमन सिंह ने अपने ही पिता कमल पिता धन सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। अमन अपने पिता की दूसरी शादी से था नाराज। आए दिन घर खर्च को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। हत्या के पहले भी पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने किचन में रखा चाकू पिता के पेट में घोंप दिया। घायल अवस्था में परिजन कमल को अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर की है। कमल की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से दो बेट और दो बेटियां है। चारों का विवाह हो चुका था। कमल अपने बड़े बेटे अमन के साथ रहता था। कमल ने सालभर पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद परिवार का खर्च और बढ़ गया था। इससे बेटा अमन नाराज था । इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
विज्ञापन
कमल की दूसरी पत्नी निशा से भी अमन की पत्नी की अनबन चलती रहती थी। शुक्रवार को भी चारों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद अमन ने चाकू से पिता पर वार कर दिया और वह फरार हो गया। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अमन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
