फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   American professors body sent as mummy died in Indore news

Indore News: ममी बनाकर भेजा अमेरिकी प्रोफेसर का शव, मां कर रही इंतजार

Fri, 06 Sep 2024 04:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 06 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

गुरुवार को प्रोफेसर का शव इंदौर से मुंबई भेजा गया। वहां दो दिन रखने के बाद शव को अमेरिका भेजा जाएगा। 
 

विज्ञापन
American professors body sent as mummy died in Indore news
अमेरिकी प्रोफेसर विलियम माइकल रेनॉल्ड्स - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

पिछले दिनों इंदौर की रेडिसन होटल में मृत अमेरिकी प्रोफेसर विलियम माइकल रेनॉल्ड्स का शव पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को मुंबई भेज दिया गया। अमेरिका भेजने के लिए उसे ममी का रूप दिया गया है। प्रो. रेनॉल्ड्स के परिवार में सिर्फ मां है, जो शिकागो में अपने बेटे के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


प्रो. रेनॉल्ड्स की मां ने फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को उनके शव को अमेरिका भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके शव को मुंबई से अमेरिका भेजा जाएगा। प्रो. रेनॉल्ड्स की देह को इंदौर से ममी के रूप में भेजा गया है। उनकी पार्थिव देह पर विशेष लेप लगाया गया और फिर उसे मेडिकल प्रोसेस से सुरक्षित किया गया। गुरुवार को शव इंदौर से रवाना हुआ जो दो दिन मुंबई में रहेगा और फिर अमेरिका पहुंचेगा। शव को सुरक्षित रखने के लिए लेप लगाया गया है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे विलियम
प्रोफेसर रेनॉल्ड्स शिकागो की नॉर्थ पार्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन रिप्रजेंटेटिव थे और इंदौर में रिक्र्यूटमेंट के संबंध में आए थे। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की आशंका है। रेडिसन होटल में जहां वे ठहरे थे, उस कमरे से हाइपरटेंशन संबंधी दवाइयां मिली हैं। उनकी मां ने फ्यूनरल एजेंसी के माध्यम से उनके शव को अमेरिका भेजने के लिए ई-मेल किया और एजेंसी ने दूतावास और मुंबई की एजेंसी से समन्वय किया। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर रेनॉल्ड्स की मौत के बाद उनके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वे अविवाहित हैं और परिवार में सिर्फ मां है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई
विजयनगर एसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका है। उनके कमरे से हायपरटेंशन संबंधी दवाइयां भी मिली हैं। उन्होंने 30 अगस्त को होटल में चेक इन किया था। एक सितंबर को तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चेकअप कराया था। रात को खाना खाकर सोए, तो फिर नहीं उठे।

परिवार में सिर्फ मां
पुलिस के मुताबिक अमेरिकी प्रोफेसर विलियम माइकल रेनॉल्ड्स के परिवार में केवल उनकी मां है। मौत के बाद पुलिस ने दूतावास के जरिए मां को सूचना दी। बेटे का शव शिकागो (अमेरिका) लाने के लिए मां ने एजेंसी को जिम्मा सौंपा। दोनों देशों के दूतावास से मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया।

प्रोफेसर रेनॉल्ड्स दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल इवेंट में शामिल हुए थे। जहां विदेशों की 50 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद वे 30 अगस्त को इंदौर आकर होटल में ठहरे थे। अगले दिन 1 सितंबर को वे अहमदाबाद जाने वाले थे, लेकिन रात को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed