फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital Started, All Facilites Will Be Avaiblable with 200 Beds

इंदौर में अंबानी का अस्पताल शुरू: 200 बिस्तरों वाले अस्पताल में मिलेंगी सभी सुविधाएं, जटिल ऑपरेशन भी हो सकेंगे

Tue, 01 Nov 2022 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 12:11 PM IST
सार

Ambani Hospital in Indore Madhya Pradesh: इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल खुल गया है। अब लोगों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इंदौर में ही जटिल ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Indore Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital Started, All Facilites Will Be Avaiblable with 200 Beds
इंदौर में अंबानी का अस्पताल शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक और बड़े अस्पताल की शुरुआत हुई है। बांबे अस्पताल, अपोलो, मेंदाता जैसे बड़े अस्पतालों के बाद अब इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल खुल गया है। पिछले दिनों अस्पताल के स्टॉफ की नियुक्ति का काम पूरा हो गया था। अस्पताल शुरू करने के लिए फिलहाल कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया है। निपानिया क्षेत्र में दो एकड़ क्षेत्र में फैले इस अस्पताल का निर्माण  चार साल पहले शुरू हुआ था। तब अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने निपानिया क्षेत्र में इस अस्पताल का भूमिपूजन किया था। तब टीना ने खजराना मंदिर जाकर भी दर्शन किए थे। मुंबई के बाद अंबानी परिवार से जुड़ा अस्पताल इंदौर में होगा। मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी एक अस्पताल खोलने की योजना है।
विज्ञापन


जटिल ऑपरेशन भी हो सकेंगे
200 से ज्यादा बिस्तरों वाले इस अस्पताल में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। कई जटिल ऑपरेशन भी इंदौर में हो सकेंगे। मध्य क्षेत्र में आसपास के कई शहरों के लोग बेहतर इलाज के लिए इंदौर आते हैं। अब बड़े समूह का अस्पताल इंदौर में खुलने के बाद हेल्थ टूरिज्म को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इंदौर में अस्पताल बीसीएम ग्रुप के साथ मिलकर खोला गया है। सोमवार को अस्पताल की बिल्डिंग पर रोशनी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed