फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Amar Ujala Samwad International Rangoli Artist Shikha Sharma will participate in Lucknow

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद

Tue, 15 Apr 2025 03:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Apr 2025 03:48 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad with Shikha Sharma: अमर उजाला संवाद में अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार शिखा शर्मा भी शिरकत करने वाली हैं। इस दौरान उनसे रंगों की जादूगरी पर खास बातचीत होगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad International Rangoli Artist Shikha Sharma will participate in Lucknow
13 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं शिखा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की कलाकार शिखा शर्मा जोशी ने रंगोली के दम पर दुनियाभर में खास पहचान बनाई है। वे 3डी रंगोली के लिए खासी लोकप्रिय हैं जो पूरी तरह से जीवंत रंगोली की तरह दिखती है। वे एक अंतरराष्ट्रीय रंगोली, पेंटिंग और क्ले कलाकार हैं और 100 से भी अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्हें इंदौर की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया और दुनियाभर के सेलिब्रिटिज ने उनके साथ आर्ट के क्षेत्र में काम किया। 

विज्ञापन


मंदिरों की रंगोली देखकर मिली नई दिशा
शिखा को बचपन से ही आर्ट का शौक था। वह स्कूल में कई तरह के आर्ट सीखती रहती थीं और घर पर रंगोली बनाने की प्रैक्टिस करती थीं। त्योहारों, बड़े कार्यक्रमों और मंदिरों में बनने वाली भव्य रंगोली उन्हें हमेशा आकर्षित करती थी। उन्हें देखकर शिखा घर पर खुद भी उन्हें बनाने की कोशिश करती थी। धीरे धीरे उनका आर्ट निखरता गया और आज वे दुनिया की सबसे लोकप्रिय आर्टिस्ट में से एक हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से हुनर बांटना पसंद है
शिखा ने बताया कि वे ऑनलाइन ट्रेनिंग भी देती हैं और पिछले 10 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मोरक्को, जर्मनी, दुबई, रूस, भारत के 80 हजार से भी ज़्यादा बच्चों को रंगोली बनाना सिखा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्य को दूसरों तक पहुंचाना और अगली पीढ़ी को तैयार करना भी बहुत जरूरी है। आप जितना सिखाते हो उतना नया सीखते भी हो। 

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं
शिखा सोशल मीडिया पर दुनिया की लोकप्रिय शख्सियतों में से एक हैं। शिखा का आर्ट का विश्व का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल हैं जिसमें 2 करोड़ सब्सक्राइबर हैं एवं इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स हैं। 

ये भी पढ़ें:  संवाद में हिस्सा लेंगे सेवानिवृत्त BSF डीआईजी नरेंद्रनाथ धर दुबे, साझा करेंगे पराक्रम की कहानियां

दुनियाभर के सितारों के साथ काम किया
शिखा ने बहुत छोटी सी उम्र में ही बहुत से जाने मानी हस्तियों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। वे मुकेश अंबानी परिवार के लिए वन तारा कैंपेन चला चुकी हैं। इसके साथ आईपीएल में भी उन्होंने रंगोली बनाकर खेलों का प्रमोशन किया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भी वे कई अभियानों में भाग ले चुकी हैं। फिल्मी जगत में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, जूनियर NTR, रामचरण, चिरंजीवी, अनुपम खेर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, अदाह शर्मा के साथ आर्ट के क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। संगीत जगत में बी प्राक, अरिजीत सिंह के साथ प्रमोशनल इवेंट्स किए हैं। WWE सुपरस्टार रोमन रेंन, कोडी रोड्स एवं  गुंटुर के साथ भी उन्होंने काम किया है। 

विदेशों में भी मिले सम्मान
शिखा अभी तक तक 13 विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने देश की कला और संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जा चुकी हैं। रंगोली और क्ले मॉडलिंग में शिखा को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके पास 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हैं। कई प्रतियोगिताओं में उन्हें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से नवाजा गया है। वह कई कलाकृतियां बनाती हैं जैसे स्केचिंग, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली। विशेष रूप से वह रंगोली के लिए प्रसिद्ध हैं। वह 3डी रंगोली और ट्रिकी रंगोली के लिए खासी पहचान बना चुकी हैं। नेपाल की पेंटिंग प्रदर्शनी में शिखा को अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ कलाकृति का और थाईलैंड में भी उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है। जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। 

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद में सिनेमा पर होगी अमित सियाल से खास बातचीत, दिलचस्प है सफलता की कहानी

13 विश्व रिकॉर्ड बनाए...
1. गांधीजी का पोर्ट्रेट
2. राम मंदिर की 3डी रंगोली
3. सुभाष चंद्र बोस का पोर्ट्रेट
4. पीएम मोदी की मां के साथ रंगोली
5. विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ विश्व कप रंगोली 
6. महिला दिवस स्पेशल रंगोली ( जिसमें भारत की महान महिलाओं की रंगोली बनाई गई) और इस रंगोली की सहारना स्वयं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने की
7. इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली 
8. वोटिंग अवेयरनेस पर पीएम मोदी की रंगोली 
9. क्रिकेट वर्ल्ड रंगोली 
10. राम मंदिर उद्घाटन पर 14,000 स्क्वेयर फिट की रंगोली
11. महाकुंभ का आरम्भ करते हुए 55,000 स्क्वेयर फिट की रंगोली
12. 84,000 स्क्वेयर फिट 100 रीयलिस्टिक पोट्रेट वाली रंगोली 
13. 18,000 स्क्वेयर फिट में विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed