फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   al qaeda terrorism Threat to blow up the school in Indore

Crime News: इंदौर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे का समय दिया, अलकायदा का भी जिक्र

Mon, 17 Apr 2023 01:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है। मेल में अलकायदा का भी जिक्र है।

विज्ञापन
al qaeda terrorism Threat to blow up the school in Indore
स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है। मेल में अलकायदा का भी जिक्र है। स्कूल चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार पर स्थित है। मेल में लिखा है कि बम अलकायदा के पूर्व सदस्य द्वारा असेंबल किया है और यह तीन घंटे में फट जाएगा। मेल 14 अप्रैल का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चंदननगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी पर स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल को यह धमकी मिली थी। स्कूल प्रबंधन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दौरान ऑफिस के मेल पर यह धमकी दी गई। मेल में अलकायदा का भी जिक्र किया गया था।
विज्ञापन


तीन घंटे में हो जाएगा विस्फोट
मेल में लिखा था कि हमने स्कूल के अंदर एएनएफओ बम लगाए हैं। इसे अलकायदा के एक पूर्व सदस्य ने असेंबल किया था। वे तीन घंटे में विस्फोट करने के लिए तैयार हैं। हम विभिन्न इमारतों और असुरक्षित कैमरों के जरिए स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यदि कोई इन बमों को निष्क्रिय करने का प्रयास करता है तो वे स्वतः ही विस्फोटित हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खोखली निकली धमकी
हालांकि मेल के तीन दिन बाद तक किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि स्कूल को किसने और क्यों यह मेल भेजा है। 


पहले भी मिली धमकियां
मेल के माध्यम से इस तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पाकिस्तान हैकर्स द्वारा वेबसाइट हैक करना और मेल से धमकियां भेजना कई बार हुआ है। हालांकि पुलिस हर मामले को गंभीरता से ले रही है। इंदौर अब दुनिया का प्रमुख शहर बन चुका है और यहां पर विदेशियों की भी बड़ी संख्या में आमद होने लगी है। दुनियाभर के बिजनेसमैन और पर्यटकों की यहां आने वाली संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed