फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   akshay kanti bam arrest warrant dhara 307 kailash vijayvargiya

Indore News: अक्षय बम को पकड़ने के लिए कांग्रेस ने बनाई टीम, पुलिस कर रही सुरक्षा

Thu, 16 May 2024 09:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 May 2024 09:39 PM IST
सार

अक्षय बम ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी, इससे कांग्रेस इंदौर में लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़ पाई।
 

विज्ञापन
akshay kanti bam arrest warrant dhara 307 kailash vijayvargiya
akshay kanti bam - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लोकसभा चुनाव का नामांकन भरने के दिन ही उन पर धारा 307 लगी थी और अब पुलिस ने इस मामले में वारंट भी जारी कर दिया है। जिस दिन वारंट जारी हुआ वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ थे। वहीं उनके घर पर भी पुलिस सुरक्षा दे रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा गिरफ्तार कर लेंगे 
अब अक्षय बम के खिलाफ कांग्रेस ने फिर घेराबंदी की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि अक्षय बम के खिलाफ इंदौर कोर्ट ने धारा 307 के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बावजूद पुलिस उसे पकड़ने के बजाय ढाल बनकर अक्षय के घर पहरेदारी कर रही है। यह कोर्ट के आदेश के साथ कानून का भी मजाक है। इसलिए अब कांग्रेस अपने 55 नेता-कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अक्षय को ढूंढ़ने निकलेगी। जहां भी दिखाई देंगे, उनका पीछा करेंगे और वीडियो बनाकर पुलिस, मप्र सरकार के साथ कोर्ट को भी भेजेंगे। वहीं पुलिस ने कहा है कि वारंट मिल गया है। अक्षय बम की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed