फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Akash Vijayvargiya said doesn't care if any leader leaves the party deepak joshi bjp congress

Indore News: कोई भी नेता पार्टी छोड़ दे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता- आकाश विजयवर्गीय

Sat, 06 May 2023 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 May 2023 07:22 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पार्टी छोड़ने पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

विज्ञापन
Akash Vijayvargiya said doesn't care if any leader leaves the party deepak joshi bjp congress
आकाश विजयवर्गीय - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है और नेताओं के बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी नेता पार्टी छोड़ दे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका यह बयान पूर्व मंत्री दीपक जोशी के मामले में आया है। गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है। 
विज्ञापन


अपनी बात बड़े नेताओं तक पहुंचाना चाहिए
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनका जाना बहुत दुःखद है। अब यह न हो सभी यह प्रयास करेंगे। मैं भाजपा से जुड़े सभी लोगों से यही कहना चाहता हूं कि शिकायतें तो सभी की होती हैं। यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो अपने बड़े नेताओं को बताएं और अपनी बात हर स्तर तक पहुंचाएं। कहीं न कहीं कोई न कोई समाधान जरूर निकलता है। शीर्ष नेता हर तरह के निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं इसीलिए उन्हें उस पद पर बैठाया गया है। यह भी सच नहीं है कि सुनवाई नहीं होती है। मेरा तो यही अनुभव है कि जब भी कुछ कहा जाए सभी नेता आपकी बात सुनते हैं। दीपक जोशी के बाद मुझे नहीं लगता कि कोई भी नेता अब पार्टी छोड़कर जाएगा। सभी इस विषय पर काम करेंगे। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तो कांग्रेस खत्म हो गई
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तो कांग्रेस खत्म हो गई। शरद पवार ने महाराष्ट्र में पार्टी छोड़ी तो वहां पर उनकी पार्टी खत्म हो गई। भाजपा में यह नहीं होता है। यहां पर कोई भी नेता भाजपा को छोड़ दे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा कार्यकार्ताओं की पार्टी है इसलिए यहां पर नेताओं के जाने से फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed