फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   aiocd druggist and chemist indore event against central government

Indore News: देशभर के दवा व्यापारियों ने सांसद के सामने केंद्र सरकार को चेताया, एक जनवरी से शुरू करेंगे आंदोलन

Sat, 16 Dec 2023 08:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

ऑनलाइन दवा बिक्री, प्रीडेट्री प्राइसिंग और नेशनल फार्मेसी कमीशन के प्रस्ताव पर दर्ज कराया विरोध, सांसद शंकर लालवानी ने सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन
 

विज्ञापन
aiocd druggist and chemist indore event against central government
इंदौर में आयोजित कार्य़क्रम में देशभर के दवा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश भर में दवा बिक्री पर बारीकी से नजर रखने वाली संस्था ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) AIOCD मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहे इंदौर में अपनी 21वी त्रैवार्षिक सभा का आयोजन किया। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में दो दिन चलने वाली इस आम सभा की शुरुआत शनिवार 16 दिसंबर 2023 को हुई। आम सभा की थीम ‘सक्षम केमिस्ट स्वस्थ भारत’ है जिसका उद्देश्य केमिस्ट वर्ग को सक्षम बनाना है ताकि सबकी सेवा हो सके और मानवता स्वास्थ्य लाभ से अछूती न रहे। आम सभा की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर एआईओसीडी के पदाधिकारी के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्कल एसोसिएशन द्वारा जे.एस. शिंदे का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी के सामने आम सभा में हुई कार्यकारणी की बैठक में ऑनलाइन दवा बिक्री, ई-फार्मेसी द्वारा प्रीडेट्री प्राइसिंग और नेशनल फार्मेसी कमीशन के प्रस्तावित गठन पर एआईओसीडी ने अपना विरोध दर्ज कराया। आम सभा में मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतमचंद धींग भी एवं देश भर से आए हजारों केमिस्ट ने हिस्सा लिया। आम सभा में एआईओसीडी ने शंकर लालवानी को अपना मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


हर राज्य की राजधानी में होगा विरोध
एआईओसीडी के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे ने कहा, आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर खुले में बिना नियमों के बिक रही एलोपैथिक दवा, ऑनलाइन बिक रही दवाओं पर हम कई बार अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं देती। नेशनल फार्मेसी कमीशन राज्य से संबंध रखने वाली फार्मेसी पेशेवरों के ऑटोनॉमस / डेमोक्रेटिक संस्था स्टेट फार्मेसी काउंसिल को खत्म किया जाएगा। इसमें कम्युनिटी फार्मासिस्टों की बड़ी संख्या को ध्यान में नहीं रखा गया है। हमारी कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से ये फैसला लिया गया है कि 1 जनवरी 2024 को इस दमनकारी नीति के खिलाफ देशव्यापी हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। इस बार यह विरोध सभी स्टेट कैपिटल में होगा जहां देश भर के केमिस्ट एक घंटे के लिए घंटा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। अगर इसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई तो जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय पर इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। एआईओसीडी के जनरल सेक्रेट्री राजीव सिंघल ने कहा कि सरकार हमारी वर्तमान मांग को भी समझेगी यही उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टी. सुधाकर द्वारा चुनाव अधिकारियों द्वारा संस्था के निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की गई एवं पिछले साल की कार्यकारिणी का एक बार फिर ध्वनि मत के माध्यम से चुनाव किया गया है। देश भर के 12 लाख 40 हजार केमिस्ट की आशाएं हम पर टिकी हुई है, हम अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करेंगे।


सांसद बोले, सरकार सबकी बात सुनेगी
एआईओसीडी को बधाई देते हुए इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मैंने आपकी मांगों को बहुत ध्यान से सुना है। ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। गलत मूल्यों के लिए मैं माननीय मंत्रीगणों के सामने आपकी बात रखूंगा। मैंने एसोसिएशन से मांग पत्र मांगा है लेकिन मैं आपको आश्वासन देता हूं कि मैं संबंधित मंत्रालय तक आपकी बात पहुंचाऊंगा। यह सरकार वन वे नहीं टू वे सरकार है, आम जन की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed