फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   After the treatment, the health became fine, then the pressure to change the religion started

Indore News: इलाज के बाद तबीयत हो गई ठीक तो बनाने लगे धर्म परिवर्तन का दबाव

Wed, 25 Jan 2023 09:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Jan 2023 09:17 PM IST
सार

मान सिंह बिलवाल ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। दो साल पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई थी। तब कुछ रिश्तेदारों ने कहा था कि झाबुआ के छापरी गांव के चर्च मेें जाने से तबीयत  ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन
After the treatment, the health became fine, then the pressure to change the religion started
हिन्दू संगठन के पदाधिकारी ने पकड़ा धर्म परिवतर्न करने आए व्यक्ति को - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के सांवेर के एक गांव मेें तबीयत ठीक कराने के बाद धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलते ही हिन्दू कार्यकर्ता गांव मेें पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया है। फरियादी मान सिंह बिलवाल ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। दो साल पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई थी। तब कुछ रिश्तेदारों ने कहा था कि झाबुआ के छापरी गांव के चर्च मेें जाने से तबीयत ठीक हो जाएगी। मैं वहां गया तो मेरी मुलाकात चर्च के पास्टर सिंह से हुई।

विज्ञापन

उसने मुझसे प्रार्थना कराई और पानी पिलाया। तब से मेेरी तबीयत धीरे-धीरे ठीक होने लगी। पास्टर के कहने पर मैं चर्च जाने लगा। वे भी हथुनिया में मेरे घर जाने जाने लगे। मुझ पर फिर दबाव बनाया गया कि घर से हिन्दू देवी-देवता हटा तो हमारा धर्म अपना लो। तुम्हारे बच्चों की पढ़ाई भी मुफ्त में हो जाएगी।

विज्ञापन

बुधवार को झाबुआ से पास्टर सिंह, उमली, खेमराज अमालिया, हाकीम, मंगली बाई, मानसिंह पडदा, काली बाई आए और घर पर जल छिड़क कर कहा कि हमाारे ईश्वर ने तेरी बीमारी ठीक कर दी है। तुझे अब हमारा धर्म अपनाना पड़ेगा। उन्होंने मुझे प्रार्थना की किताबें भी दी। जबरन धर्म परिवर्तन की जानकारी जब गांव के हिन्दू संगठन को लगी तो वे वहां पहुंचे और धर्म परिवर्तन करने आए लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किताबें व जल की बोतलें जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed