फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   After killing his wife, the young man had gone to Simrol's dhaba, surrendered in front of the rescue team at

Indore:पत्नी की हत्या के बाद सिमरोल केे ढाबे पर चले गए था युवक, रात को रेस्क्यू टीम के सामने किया आत्मसमर्पण

Tue, 18 Jul 2023 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Jul 2023 08:44 PM IST
सार

रात को सिमरोल के समीप बस और ट्राले की भिड़ंत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अनिल भी वहां गया और पुलिसवालों से कहा कि उनसे पत्नी की हत्या की है। वह गिरफ्तार होना चाहता है। पुलिस अफसरों ने उसे पकड़ कर सिमरोल थाने भेेज दिया।

विज्ञापन
After killing his wife, the young man had gone to Simrol's dhaba, surrendered in front of the rescue team at
पुलिस की गिरफ्त मेें आरोपी। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त मेें आरोपी।

विस्तार

इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले युवक ने खुद को पुलिस के हवाले  कर दिया। हत्या के बाद वह सिमरोल के एक ढाबे पर रुक गया था। वहां उसने खाना खाया और दिनभर टाइम पास करता रहा। रात को सिमरोल में हुए सड़क हादसे में रेस्क्यू करने पहुंचे पुुलिस दल के सामने उसने आत्म सर्मपण कर दिया।

विज्ञापन

छत्रीपुरा में रहने वाले अनिल मंजे ने अपनी पत्नी पिंकी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पिंकी और अनिल आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। अनिल फल बेचनेे का काम करता है। उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने केे लिए फल काटने के चाकू का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

हत्या के बाद अनिल अपने सबसे छोटे बेटे को लेकर फरार हो गया था। उनसे बेटे को अपने एक रिश्तेदार के यहां छोड़ा और खुद सिमरोल के एक ढाबे पर चला गया। दिनभर उसने ढाबे पर ही समय बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों से कहा मैने पत्नी की हत्या की

रात को सिमरोल के समीप बस और ट्राले की भिड़ंत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अनिल भी वहां गया और पुलिसवालों से कहा कि उनसे पत्नी की हत्या की है। वह गिरफ्तार होना चाहता है। पुलिस अफसरों ने उसे पकड़ कर सिमरोल थाने भेेज दिया और  छत्रीपुरा पुलिस को उसकी सूचना दी।



मंगलवार सुबह छत्रीपुरा थाने के दो पुलिस जवान उसे लेने सिमरोल पहुंचे और हिरासत मेें लेकर थाने आए। आरोपी के पास पैसे नहीं थे। वह ज्यादा समय तक नहीं भाग सकता था, इसलिए उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed