फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Aft who is Keshav Upadhyay, who hanged the policeman on the bonnet of the car in indore

Indore Crime:आखिर कौन है केशव उपाध्याय, जिसने इंदौर में पुलिस जवान को कार के बोनट पर लटकाया

Wed, 14 Dec 2022 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Dec 2022 08:34 PM IST
सार

लसूडि़या पुलिस ने पुलिस जवान को कार के बोनट पर बैठने वाले आरोपी केशव पर शासकीय कार्य मेें बाधा का केस दर्ज कराया है,जबकि उसने पुलिस जवान शिवसिंह को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Aft who is Keshav Upadhyay, who hanged the policeman on the bonnet of the car in indore
आरोपी केशव उपाध्याय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

फोन पर बात कर रहा था, रोकने पर बोनट पर लटका पुलिस जवान

विज्ञापन

आरोपी केशव सोमवार को अपनी कार में फोन पर बातें करते हुए जा रहा था। विजय नगर चौराहे पर पुलिस जवान ने उसे रोका तो वह बहस करने लगा। फिर कार में जाकर बैठ गया। जवान केशव सिंह कार के सामने खड़ा हो गया। केशव ने कार स्टार्ट की और आगे बढ़ गया। जवान बोनट पर लटक गया, लेकिन केशव फिर भी नहीं रुका। बाद में एक सूबेदार ने पीछा कर कार को रोका और केशव को थाने लाए।

वाहन पर चढ़ा पुलिस जवान

Aft who is Keshav Upadhyay, who hanged the policeman on the bonnet of the car in indore
वाहन पर चढ़ा पुलिस जवान - फोटो : SOCIAL MEDIA

इंदौर में सोमवार को कार के बोनट पर लटकाकर एक युवक साढ़े तीन किलोमीटर तक ले गया। उसने यह प्रयास भी किए कि पुलिस जवान गाड़ी से गिर जाए और ताकि वह भाग सके। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पुलिस जवान को कुचलने का प्रयास करने वाले युवक के रसूख के आगे पुलिस भी झूक गई। जानलेवा हमले की धारा लगाने के बजाए पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है पुलिस जवान को कार के बोनट पर बैठाने वाले युवक केशव उपाध्याय? चलिए आपको हम बताते है कि केशव कौन है और क्या करता है।

सरकारी ठेके लेता है

पुलिस जवान को बोनट पर लटकाने वाला केशव फिलहाल सलाखों के पीछे है। उसके पास दो हथियार भी मिले है। केशव उपाध्याय ग्वालियर का निवासी है और सरकारी ठेके लेता है। वह ग्वालियर के पड़वा मोहल्ले में रहता है। पुलिस हाऊसिंग कार्पोंरेशन सोसायटी के कुछ प्रोजेक्ट भी उसने किए है। फिलहाल मंदसौर मेें उसका काम चल रहा है। केशव के पिता भाजपा से जुड़े है। केशव के कई भाजपा नेताअेा से ताल्लुक है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो केशव किसी को फोन लगा रहा था। फिर सूबेदार से कहा कि लो गृृहमंत्री से बात कर लो, हालांकि पुलिस जवान ने बात नहीं की और उसे थाने ले आए। गृहमंत्री से जुड़े लोगों का कहना है कि केशव उनका समर्थक नहीं है।
 

कार चालक मेरा रिश्तेदार नहीं
पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर कार चलाने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जब उनसे पूछा गया कि बताया जा रहा है कि कार चालक आपका भांजा है तो उन्होंने कहा कि मेरा कोई भांजा इंदौर या ग्वालियर में नहीं रहता। इंदौर में नाइट कल्चर को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर पुर्नविचार करने की जरुरत है।

शासकीय कार्य में बाधा का केस लगाया

लसूडि़या पुलिस ने पुलिस जवान को कार के बोनट पर बैठने वाले आरोपी केशव पर शासकीय कार्य मेें बाधा का केस दर्ज कराया है,जबकि उसने पुलिस जवान शिवसिंह को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने की तैयारी भी थी, लेकिन अफसरों के फोन घनघनाना शुरू हो गए और फिर हत्या के प्रयास की बजाए मामूली धारा लगाई गई।

 दबाव में काम करती है पुलिस

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम का कहना है कि भले ही शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू हो गई है, लेकिन पुलिस अफसर नेताअेा के दबाव मेें काम कर रही है। जब अपने ही विभाग के जवान के साथ हुई घटना के साथ पुलिस विभाग न्याय नहीं कर पाया तो फिर आम जनता की सुनवाई कैसे होती है, यह सोचने वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed