Indore: प्रशासन की टीम ने इंदौर के पेट्रोल पंप पर मारा छापा, पंप व टैंकरों से लिए सैंपल
कलेक्टर इलैैया राजा टी को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचा जाता है। कलेक्टर ने एसडीएम के साथ नापतौल और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर भेजा। जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप से जो सैंपल लिए है, उन्हे जांच के भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मधु मिलन चौराहे पर स्थित भारत पेट्रोलियम के लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर बुधवार को जिला प्रशासन, नापतौल विभाग ने छापा मारा। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां टैंकर भी पंप केे बड़े टैैंक में पेट्रोल और डीजल डालने की तैयारी में थे। अफसरों ने टैंकरों के सेंपल भी लिया।
इसके अलावा टीम पंप भी पेट्रोल का सैंपल जांच के लिए लिया है। कलेक्टर इलैैया राजा टी को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचा जाता है। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम के साथ नापतौल और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर भेजा। जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप से जो सैंपल लिए है, उन्हे जांच के भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि पेेट्रोल में मिलावट होना पाया जाता है तो पेट्रोल पंप पर कड़ी कार्रवाई के संकते अफसरों ने दिए है।
मधुमिलन चौराहे के लक्ष्मी फ्यूल सर्विस से पेट्रोल पंप को लेकर कलेक्टर को एक गोपनीय शिकायत की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश एसडीएम विनोद राठौर को दिए। राठौड़ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पेट्रोल के सैंपल एकत्रित किए है। उधर पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि जिला प्रशासन ने गलत शिकायत की गई हैै। जितने भी टैंकर आते है। उसके सैंपल रखे जाते है और टैैंक मेें भरे गए पेट्रोल का भी रिकार्ड रहता है।
