{"_id":"644a7dac3fe58fb4720aae06","slug":"accused-who-threatened-rahul-gandhi-arrested-in-rasuka-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपित रासुका में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपित रासुका में गिरफ्तार
Thu, 27 Apr 2023 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:20 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी इंदौर पहुंचने वाले थे तब उन्हें यह धमकी दी गई थी। उस समय आरोपित का रासुका के तहत वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
आरोपित रासुका में गिरफ्तार
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित एशिलाल झाम को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी इंदौर पहुंचने वाले थे तब उन्हें यह धमकी दी गई थी। उस समय आरोपित का रासुका के तहत वारंट जारी हुआ था।
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस वक्त एशिलाल को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। कलेक्टर ने आरोपित का रासुका का वारंट निकाला, लेकिन जूनी इंदौर पुलिस तामील नहीं करवा पाई। क्राइम ब्रांच बुधवार को एशिलाल को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।